#अपराध

April 17, 2025

हिमाचल के युवक की चंडीगढ़ में छीन ली सांसें, घूमने गया था; साइकिल ट्रैक पर मिली देह

चंडीगढ़ घूमने गए युवक पर चला दिया चाकू, दोनों आरोपी 18 साल से भी कम

शेयर करें:

himachal Youth Chandigarh

शिमला। हिमाचल प्रदेश के युवक की चंडीगढ़ में बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। यह युवक हिमाचल से चंडीगढ़ घूमने गया था। इस दौरान उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव बस स्टैंड के पास साइकिल ट्रैक पर मिला है। यह वारदात बीती रात यानी बुधवार गुरुवार की मध्य रात्रि की बताई जा रही है। बड़ी बात यह है कि युवक की हत्या करने वाले दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं और दोनों ही नाबालिग हैं।

शिमला से चंडीगढ़ घूमने गया था युवक

दरअसल हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला का एक युवक चंडीगढ़ घूमने के लिए गया था। मृतक युवक की पहचान 28 वर्षीय काकू के रूप में हुई है। आरोपी हत्या के बाद युवक का मोबाइल और अन्य सामान भी लूट कर ले गए। हालांकि पुलिस ने वहीं पर लगे एक सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पूर्व मंत्री को धमकाने वाला आरोपी अरेस्ट- किसने रची साजिश? अब होगा खुलासा

बस स्टैंड के पास साइकिल ट्रैक पर मिला शव

बताया जा रहा है कि युवक चंडीगढ़ के सेक्टर 43-44 डिवाइडिंग रोड पर बस स्टैंड के पास साइकिल ट्रैक पर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए दो युवक उससे झगड़ने लगे और उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद दोनों युवक उसका मोबाइल और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घायल युवक वहीं साइकिल ट्रेक पर पड़ा रहा। इसी बीच स्थानीय लोगों ने जब युवक को घायल अवस्था में देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: रिटायर्ड कर्नल भी हुए ठगी का शिकार, 16 दिन डिजिटल अरेस्ट रख ठगे 49 लाख रुपए

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जीएमएसएच-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि चाकू मारने से युवक का काफी खून बह गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया और युवक के परिजनों को भी सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन चंडीगढ़ के सेक्टर 43 पुलिस चौकी पहुंचे, जहां से वह सीधे अस्पताल गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आगामी जांच शुरू कर दी है। अपने जवान बेटे का शव देख कर परिजन गहरे सदमें में हैं।

 

यह भी पढ़ें:  हिमाचल में BJP का बड़ा सियासी शो: राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा भी होंगे शामिल, यहां जानें डिटेल

दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

मामले की जांच कर रहे एसआई अमरीक और सीनियर कांस्टेबल सुरिंदर ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला तो उसमें मृतक युवक साइकिल ट्रैक पर पैदल चलता हुआ दिखा। जबकि उसके पीछे दो युवक आते हुए नजर आए। दोनों ही युवक मृतक युवक के साथ बहसबाजी करने लगे। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हत्या के आरोप में पकड़े गए दोनों आरोपी नाबालिग हैं। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख