#अपराध

March 21, 2025

हिमाचल: रात को फोन पर बात करते कमरे से निकला शख्स, सुबह इस हाल में मिली देह

मृतक के साथियों ने किया बड़ा खुलासा बोले घर में हो रही थी बहसबाजी

शेयर करें:

Kangra Crime News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में आए दिन लोगों की संदिग्ध मौत की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं कई लोग अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के कांगड़ा जिला के ठाकुरद्वारा से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पेड़ से लटका मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार ठाकुरद्वारा में बीती रात को एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक व्यक्ति प्रवासी था और यहां पर दिहाड़ी मजदूरी करता था। मृतक व्यक्ति की पहचान 30 वर्षीय संजय मांझी पुत्र जोगिंदर मांझी निवासी गांव व डाकघर गुसाईपुर टगराहा तहसील गुड़गांवा जिला मुज्जफरपुर बिहार के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 19 वर्षीय गोविंद के पास मिला 'देसी कट्टा', कहां से लेकर आया था ?

पुलिस कर रही मामले की जांच

ठाकुरद्वारा के चौकी प्रभारी चमन सिंह ने बताया कि आज शुक्रवार सुबह ग्राम पंचायत ठाकुरद्वारा के प्रधान उन्हें सूचना दी कि एक व्यक्ति का पेड़ से शव लटका हुआ है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और ठाकुरद्वारा गांव में खेतों में बनाए गए एक पोल्ट्री फार्म के पीछे एक लीची के पेड़ के साथ शव को लटका पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर चालक ने कुचल दी 8 साल की बच्ची

साथियों ने किया बड़ा खुलासा

पुलिस ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य भी जुटाए हैं और मृतक के साथियों के बयान दर्ज किए हैं। मृतक के साथियों ने पुलिस को बताया कि देर रात संजय को घर से बार बार फोन आ रहा था। फोन पर कुछ बहसबाजी हो रही थी। बात करते हुए संजय बाहर चला गया। उसके बाद वह वापस कमरे में नहीं लौटा। सुबह देखा तो वह लीची के पेड़ से लटका हुआ मिला।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल ब्रेकिंग : कहां चले गए धवाला और BJP के ढेर सारे दिग्गज ?


चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। सिविल अस्पताल नूरपुर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आगामी जांच की जा रही है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख