#अपराध

April 25, 2024

हिमाचल: 16 साल की लड़की छोड़ गई दुनिया, नहीं करना था ऐसा

शेयर करें:

कांगड़ा। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में युवा पीढ़ी छोटी छोटी परेशानियों से हार मान कर अपनी जान दे रही है। युवाओं द्वारा उठाए जा रहे यह कदम चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के कांगड़ा जिला से सामने आया है। यहां एक 16 साल की लड़की ने अपने ही घर में फंदा (Girl Suicide) लगा लिया। लड़की द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया।

16 साल की लड़की ने लगाया फंदा

मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला के पुलिस थाना ज्वालामुखी के तहत एक 16 साल की लड़की ने फंदा लगा लिया। परिजनों ने लड़की को फंदे पर झूलता देखा तो उसे तुरंत ही फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया। जहां लड़की ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें : हिमाचल: कटी अंगुली लेकर घूमता रहा बुजुर्ग, पर्ची ही नहीं बनाई इलाज क्या करते

10 दिन बाद अस्पताल में हुई मौत

युवती की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लड़की के शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी। ज्वालामुखी पुलिस थाना की टीम के अनुसार लड़की ने 14 अप्रैल को अपने घर में फंदा लगाया था। परिजनों ने उसे फंदे पर झूलते देख लिया और उसे तुरंत ही उतार कर सिविल अस्पताल ज्वालामुखी पहुंचाया।

10 दिन से उपचाराधीन लड़की की मौत

ज्वालामुखी अस्पताल में चिकित्सकों ने लड़की की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत ही टांडा रेफर कर दिया। नाजुक हालत में लड़की को टांडा लाया गया। यह भी पढ़ें : पालमपुर मामला: युवती के इलाज में भी राजनीति, अब सरकारी आदेश हुआ जारी जहां लड़की 10 दिन तक भर्ती रही और उसका उपचार चलता रहा, लेकिन आखिरकाकर वह जिंदगी की जंग हार गई और उसकी मौत हो गई। अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि लड़की ने फंदा क्यों लगाया।

पुलिस ने परिजनों के दर्ज किए बयान

पुलिस ने शव को कब्जे मंे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने टांडा में जाकर परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिरकार लड़की ने फंदा क्यों लगाया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख