#अपराध
June 26, 2025
हिमाचल: BJP नेता के गांव में चल रहा धर्मांतरण का खेल! ग्रामीण बोले- यह एक साजिश
ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
शेयर करें:

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के एक शांतिपूर्ण गांव में धार्मिक तनाव की आहट ने प्रशासन, स्थानीय लोगों और नेताओं की चिंता बढ़ा दी है। धर्मांतरण का यह मामला हिमाचल के दिल्ली में बैठे भाजपा के एक बड़े नेता के गांव से सामने आया है। जिसको लेकर अब ग्रामीण मुखर हो गए हैं। लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंप इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर दी है।
दरअसल यह मामला ज्वालामुखी उपमंडल की ग्राम पंचायत लगडू के तली गांव से सामने आया है। यह गांव भारतीय जनता पार्टी भाजपा के वरिष्ठ संगठन मंत्री पवन राणा का पैतृक गांव है। इस गांव में धर्मांतरण की कथित गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि बाहरी ईसाई मिशनरी संगठन गांव में चुपचाप प्रचार गतिविधियां चला रहे हैं और आर्थिक मदद,चमत्कारी इलाज तथा अन्य प्रलोभनों के जरिए कुछ लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पुलिस को चकमा देकर जेल से हुआ फरार कैदी, इस मामले में काट रहा था सजा
यह मामला इसलिए और भी संवेदनशील हो गया है, क्योंकि तली गांव भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा से सीधा जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने जानबूझकर इस गांव को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई है और इसे आरएसएस से जुड़े राष्ट्रवादी विचारों के खिलाफ एक सोची समझी साजिश बताया है। स्थानीय नेताओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने सवाल उठाया है कि जब आसपास कई गांव हैं, तो मिशनरी तली गांव में ही बार-बार क्यों सत्संग और प्रचार कर रहे हैं?
यह भी पढ़ें : हिमाचल पहुंची HRTC की 24 नई वोल्वो बसें, दमदार लुक के साथ कमाल के हैं फीचर्स; जानें डिटेल
ज्ञापन में कहा गया है कि इन गतिविधियों से गांव का सांप्रदायिक सौहार्द और वर्षों पुराना भाईचारा खतरे में पड़ रहा है। ग्राम पंचायत लगडू के प्रधानए उपप्रधानए सदस्य और साथ लगते हरदीपपुर व पुखरु गांव के प्रतिनिधियों ने इस पर हस्ताक्षर कर प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं भाजपा नेता पवन राणा के समर्थकों ने भी इस घटनाक्रम को गंभीर चिंता का विषय बताया है और धर्मांतरण के प्रयासों को सीधे तौर पर गांव की सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय विचारधारा के खिलाफ हमला करार दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पकड़ी HR नंबर की फर्जी MLA की गाड़ी, नकली PSO सहित तीन धरे
गांव के वरिष्ठ नागरिक भवानी शंकर ने चिंता जताई कि यदि समय रहते इन गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश नहीं लगाया गया तो गांव में वैमनस्यता, सामाजिक तनाव और कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से संविधान सम्मत धार्मिक स्वतंत्रता को बनाए रखते हुए ऐसी ताकतों पर लगाम कसने की मांग की।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पहले से रची थी साजिश, 3 लोगों ने रास्ते में घेरा युवक- पुरानी रंजिश के चलते किया कांड
एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त हो चुका है और इस पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की सांप्रदायिक शांति को भंग करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।