राजनीति

#अपराध

June 26, 2025

हिमाचल में पुलिस को चकमा देकर जेल से हुआ फरार कैदी, इस मामले में काट रहा था सजा

जेल प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himacahl news

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के मुक्त कारागार से एक गंभीर अपराध का सजायाफ्ता कैदी फरार हो गया है, जिससे जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह कैदी उस समय भागा जब वह हैड सुपरवाइजर के साथ बाहर गया था और मौका पाकर वहां से भाग निकला। इस घटना के बाद जेल में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

ऐसे हुआ कैदी फरार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरार कैदी की पहचान मेहर चंद के रूप में हुई है, जो संदौली गांव, डाकघर माकड़ी-मार्कंड, तहसील सदर का रहने वाला है। उस पर वर्ष 2015 में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था और वर्तमान में वह इसी अपराध में सजा काट रहा था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पहुंची HRTC की 24 नई वोल्वो बसें, दमदार लुक के साथ कमाल के हैं फीचर्स; जानें डिटेल

 

सुबह लगभग 8:30 बजे मेहर चंद को बैरक की सफाई के बाद जेल परिसर से बाहर कूड़ा फेंकने के लिए भेजा गया था। 

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक दुष्कर्म के दोषी कैदी को बिना किसी हथकड़ी या सुरक्षा इंतजाम के बाहर कैसे भेजा गया। यह कोई पहली बार नहीं है जब बिलासपुर जेल की सुरक्षा पर उंगलियां उठी हों। हाल ही में जेल परिसर के भीतर कैदियों के बीच हिंसक झड़प और हंगामे की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

  • 19 मई : 10 कैदियों ने एक अन्य कैदी की बेरहमी से पिटाई की।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पकड़ी HR नंबर की फर्जी MLA की गाड़ी, नकली PSO सहित तीन धरे

 

  • 25 मई : कुछ बंदियों ने चेकिंग के विरोध में हंगामा किया और भूख हड़ताल तक पर उतर आए।
  • नवम्बर 2024 : जेल में चिट्टा (नशीला पदार्थ) पहुंचने का मामला उजागर हुआ था।

प्रशासन की कार्रवाई

कैदी के फरार होते ही जिला भर में पुलिस की नाकेबंदी कर दी गई है। एसपी बिलासपुर ने जानकारी दी कि सभी थानों को आरोपी का फोटो भेज दिया गया है और कैदी की तलाश में टीमें जुट चुकी हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पहले से रची थी साजिश, 3 लोगों ने रास्ते में घेरा युवक- पुरानी रंजिश के चलते किया कांड

 

पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बहरहाल, कैदी का इस तरह से भाग जाना न केवल प्रशासनिक चूक को दर्शाता है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा पर भी खतरा बन सकता है। अब देखना यह होगा कि पुलिस उसे कितनी जल्दी पकड़ पाती है और जेल प्रशासन इस घटना से क्या सबक लेता है।

क्या है 'मुक्त कारागार'?

बिलासपुर का यह 'मुक्त कारागार' एक विशेष श्रेणी का जेल है, जिसमें अच्छे आचरण वाले कैदियों को कुछ सीमित आजादी दी जाती है। लेकिन बार-बार की घटनाएं इस व्यवस्था की विश्वसनीयता को सवालों के घेरे में डाल रही हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख