#अपराध

March 23, 2025

हिमाचल की 'चिट्टा क्वीन' पिंकी को नजरबन्द कर दिया: नहीं छोड़ रही थी तस्करी का धंधा

एसपी ने जून 2024 को गृह सचिव को भेजी थी सिफारिश

शेयर करें:

Chitta-Queen-Pinki-indora-kangra

इंदौरा (कांगड़ा)। चिट्टे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली हिमाचल पुलिस को चिट्टा 'क्वीन' पिंकी को नजरबंद करने में 10 महीने लगे। पुलिस की इस रहस्यमयी ढिलाई की मेहरबानी से चिट्टा 'क्वीन' पिंकी ने कई लोगों को नशा बेचा और नस्लें खराब कीं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जेब में चिट्टा और घर में कट्टा... पुलिस देख निगला नशा, कमरे की तलाशी ने किया हैरान

 

चिट्टा 'क्वीन' पिंकी इससे पहले भी नशे की तस्करी के आरोप में कई बार पकड़ी जा चुकी है। उसकी बार-बार अपराध करने की आदत को देखते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने 26 जून, 2024 को गृह सचिव को महिला को नजरबंद करने की सिफारिश की थी। इस सिफारिश पर चिट्टा 'क्वीन' पिंकी को रविवार को नजरबंद करने का आदेश देने में गृह सचिव को 

10 महीने लग गए। इंदौरा तहसील के गांव छन्नी की रहने वाली चिट्टा 'क्वीन' पिंकी को प्रिवैंशन ऑफ इलिसिट ट्रैफिकिंग (पिट) एनडीपीएस अधिनियम के तहत नजरबंद किया गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बैंक में निकली भर्ती, 350 युवाओं को मिलेगी नौकरी- एक क्लिक में जानें डिटेल

इन्होंने पिंकी से नशा खरीदा

23 मार्च, 2024 को पुलिस ने छन्नी क्षेत्र में बलविंद्र उर्फ सूरज पुत्र जोगिंद्र पाल, निवासी गांव व डाकघर बनाल, जिला गुरदासपुर (पंजाब) से 7.92 ग्राम हैरोइन बरामद की थी। जांच में सामने आया कि इस तस्करी में पिंकी शामिल  थी, जिसे 10 अप्रैल, 2024 को गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक और कुख्यात चिट्टा तस्कर सलाखों के पीछे, 2 साल में तीसरी बार पकड़ा

चार साल से कर रही तस्करी

पिंकी पर पहले भी नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। उक्त महिला को 5 मई 2021 को 8.07 ग्राम हैरोइन, 28 अप्रैल 2022 को 5.74 ग्राम हैरोइन, 28 नवम्बर 2022 को 6.05 ग्राम हैरोइन, 23 मार्च 2024 को 7.92 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक पुलिस जिला नूरपुर में 5 कुख्यात नशा तस्करों के विरुद्ध नजरबंदी के आदेश प्राप्त करने में सफलता हासिल कर चुकी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख