#अपराध

August 15, 2025

हिमाचल: लग्जरी गाड़ी में मंगेतर के साथ नशा सप्लाई करने निकली थी युवती, दो अन्य के साथ धरी

नशे की खेप के साथ पकड़े सभी आरोपी पंजाब के निवासी

शेयर करें:

chitta News gaggal

गग्गल (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश जैसे शांत और पर्यटनप्रिय राज्य में नशा तस्करी की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनती जा रही हैं। गग्गल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कार से 25.19 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में एक युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चौकाने वाली बात यह रही कि युवती अपने मंगेतर के साथ नशे के इस अवैध कारोबार में संलिप्त थी। सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं।

स्वतंतत्रा दिवस के दिन नशा लेकर निकले थे तस्कर

बता दें कि आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहा है। ऐसे में नशा तस्कर आज के दिन नशा सप्लाई करने निकल रहे हैं। नशा तस्करों को लग रहा था कि पुलिस स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यस्त होगी और वह अपने नशा सप्लाई के धंधे को आसानी से अंजाम दे सकेंगे, लेकिन पंजाब के इन चारों नशा तस्करों की यह गलतफहमी गलत साबित हुई और यह सभी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

यह भी पढ़ें : मणिमहेश से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार नदी में समाई- 3 लापता, रेस्क्यू में जुटी NDRF की टीम

लग्जरी गाड़ी में निकले थे नशा तस्कर

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह गिरफ्तारी गग्गल पुलिस थाना क्षेत्र में नियमित नाकाबंदी के दौरान की गई। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शाहपुर की ओर से आ रही एक सफेद होंडा सिटी कार (PB 91G 6699) में नशा तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार को रोका और तलाशी ली। कार के आर्मरेस्ट बॉक्स से पॉलिथीन में लिपटी हुई 25.19 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौके पर थमी सांसें- परिजन कर रहे थे घर आने का इंतजार

पंजाब के रहने वाले हैं सभी आरोपी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरपिंदर (30), रूपिंदरजीत कौर (21), अमृतपाल (22) और रूपिंदर सिंह (26) के रूप में हुई है। सभी आरोपी पंजाब के बटाला जिले के निवासी हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी गुरपिंदर और युवती रूपिंदरजीत कौर एक-दूसरे से सगाई कर चुके हैं और वर्ष 2024 में रूस से निर्वासित होकर लौटे थे। फिलहाल दोनों बटाला में रह रहे थे और वहीं से नशा तस्करी की गतिविधियों में संलग्न थे। अमृतपाल एक लकड़ी के ठेकेदार के यहां कार्यरत है जबकि रूपिंदर सिंह दिहाड़ी मजदूरी करता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में निकली बंपर भर्ती : 22 हजार मिलेगी मंथली सैलरी, जल्द करें आवेदन

गग्गल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनके तार किसी बड़े नशा तस्कर गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं।

युवतियों की संलिप्तता बनी चिंता का विषय

इस पूरे मामले में सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि एक युवती भी इस नशे के कारोबार में अपने मंगेतर के साथ सक्रिय रूप से शामिल थी। इससे यह संकेत मिलता है कि अब नशा तस्करी जैसे अपराधों में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ रही है, जो समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक है। युवा वर्ग, जो समाज की रीढ़ होता है, वह नशे की गिरफ्त में फंसकर अपना भविष्य अंधकार में डाल रहा है। महिला शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में जहां सरकारें प्रयासरत हैं, वहीं कुछ युवतियों का इस तरह अपराधों की ओर बढ़ना पूरे तंत्र पर सवाल खड़े करता है।

 

यह भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस पर मायूस हुए हिमाचल के कर्मचारी-पेंशनर, DA की घोषणा न होने से टूटी उम्मीदें

नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत

हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से नशा तस्करी की गतिविधियों में इजाफा देखा जा रहा है। पंजाब से लगते जिलों में इस प्रकार की घटनाएं राज्य की कानून व्यवस्था के लिए भी चुनौती बन चुकी हैं। पुलिस द्वारा समय-समय पर की जा रही कार्रवाइयों के बावजूद नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख