#अपराध
April 7, 2025
हिमाचल: रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिले चार श्रद्धालु, बोले-शख्स ने पिलाया था नींबू पानी
अस्पताल में भर्ती करवाए श्रद्धालु, सामान भी हो गया चोरी
शेयर करें:

कांगड़ा। अकसर बस ट्रेन और अन्य वाहनों में सफर करने वालों को किसी अनजान व्यक्ति से कोई भी खाने पीने की चीजें ना लेने की सलाह दी जाती है। लेकिन फिर भी लोग इस बात को अनसुना कर देते हैं और अपना सब कुछ लूटा बैठते हैं। ऐसा ही कुछ हिमाचल के कांगड़ा जिला के रेलवे स्टेशन पर हुआ है। यह घटना कांगड़ा घाटी रेलवे ट्रैक के नूरपुर रोड रेलवे स्टेशन की है।
दरअसल नूरपुर रेलवे स्टेशन पर चार श्रद्धालु बेहोशी की हालत में मिले थे। स्थानीय लोगों ने बेहोश पड़े श्रद्धालुओं को देख कर इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को दी। जिसके बाद रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चारों श्रद्धालुओं को नूरपुर अस्पताल पहुंचाया। वहीं मामले की जानकारी कांगड़ा रेलवे पुलिस टीम को भी दी गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आज रात से लागू होंगी नई कीमतें, जानें
बेसुध मिले श्रद्धालुओं ने एक अनजान व्यक्ति से नींबू पानी पी लिया था। जिसके बाद यह लोग अपनी सुधबुध खो बैठे और बेहोश हो गए। श्रद्धालुओं की पहचान 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र लज्जा राम गांव रघुनंदनपुर फर्रुखाबाद यूपी, 30 वर्षीय राधा पत्नी मनोज कुमार रघुनंदनपुर यूपी, 23 वर्षीय सुधा पत्नी राज कुमार निवासी भोगवां मनीपुर यूपी, 45 वर्षीय राम सकी पत्नी श्रीपाल निवासी रघुनंदनपुर यूपी के रूप में हुई है। यह चारों लोग नूरपुर रोड़ रेलवे स्टेशन के बाहर बेसुध हालत में मिले थे।
यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग: डीजल-पेट्रोल के बाद घरेलू सिलेंडर भी हुआ महंगा- जानें अब कितने में मिलेगा
बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन के पास ही स्थित दुकानों के दुकानदारों और अन्य लोगों ने इन लोगों को बेसुध की हालत में देखा। जिसकी सूचना उन्होंने रेलवे पुलिस को दी। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चारों को नूरपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने इन श्रद्धालुओं के बयान भी दर्ज कर लिए हैं।
पुलिस को दिए बयान में यूपी के इन श्रद्धालुओं ने बताया कि वह वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद कांगड़ा में स्थित माता बज्रेश्वरी के दर्शन करने गए थे। रामनवमी पर ब्रजेश्वरी माता के दर्शन करने के बाद उन्हें वापस यूपी लौटना था। जिसके लिए वह कांगड़ा से पठानकोट लौट रहे थे। पठानकोट से उनकी यूपी के लिए ट्रेन थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में फैल रहा नया वायरस- जानें क्या हैं लक्षण, बचाव और कारण
इन श्रद्धालुओं ने बताया कि वह बीती रात करीब आठ बजे नूरपुर रोड़ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन के बाहर किसी अनजान शख्स ने उन्हें नींबू पानी पिलाया। जिसके बाद उन्हंे नींद आ गई। श्रद्धालुओं ने बताया कि उनका सारा सामान भी गायब है। इन श्रद्धालुओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : बस किराया बढ़ाकर फंसी सुक्खू सरकार, जबरदस्त विरोध के बाद कदम खींचने की तैयारी
वहीं नूरपुर अस्पताल के डॉक्टर अपूर्व ने बताया कि यह लोग खतरे से बाहर हैं। इन्हें सुबह 9 बजे अस्पताल में दाखिल कराया गया था। इनके ब्लड के सैंपल आदि भी ले लिए गए हैं। सैंपल की जांच से पता चल सकेगा कि श्रद्धालुओं को बेहोशी की कौन सी दवाई पिलाई गई है।