#अपराध

March 19, 2026

हिमाचल: 33 वर्षीय युवक ने कमरे में लगाया फं...दा, परिजन बोले- पत्नी करती थी परेशान

माता पिता ने बेटे की मौ*त के लिए बहु को ठहराया जिम्मेदार

शेयर करें:

kangra baijnath News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक ही दिन में दो सनसनीखेज घटनाओं ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया। पहले पालमपुर के पंचरूखी में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या के बाद अब 33 साल के युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। युवक के माता पिता ने बेटे की मौत की जिम्मेदार उसकी पत्नी को बताया है।

युवक ने कमरे में लगाया फंदा

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला कांगड़ा जिला के बैजनाथ से सामने आया है। यहां एक 33 वर्षीय विवाहित युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और माता.पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने अपना जवान बेटा खो दिया है। घटना  घटना चकोल बेहड़ू गांव की है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के चार जवान गिरफ्तार, तस्करों संग मिल बेच रहे थे LSD- जानें कैसे खुली पोल

परिवार बोला पत्नी करती थी परेशान

मामले का खुलासा तब हुआ, जब युवक आज गुरुवार सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला। परिजन जब दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जवान बेटा फंदे से लटका हुआ था। मृतक की पहचान 33 वर्षीय रामपाल के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि युवक अपनी पत्नी से परेशान था, जो कुछ दिन पहले ही मायके गई हुई थी। परिवार का कहना है कि घरेलू तनाव के चलते ही उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दलदल में बुरी तरह फंसी महिला, मसीहा बने मछुआरे- खुद की परवाह किए बिना बचाई जान

सुसाइड नोट से बढ़ी गुत्थी

मामले में नया मोड़ तब आया जब पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें युवक ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। हालांकि, परिजनों के आरोपों के चलते पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक घर में अकेला था। इस वजह से किसी को तुरंत जानकारी नहीं मिल पाई और सुबह तक यह दर्दनाक सच्चाई सामने आई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पुलिस वाले ही निकले नशा तस्कर...LSD मामले में चार निलंबित, जांच में हुए कई बड़े खुलासे

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है और हर एंगल से मामले को देखा जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। एक जवान बेटे की अचानक मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया है। माता.पिता की आंखों के सामने उनकी दुनिया उजड़ गई।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख