#अपराध
May 16, 2026
हिमाचल में महिला ने उठाया गलत कदम- मासूम के सिर से उठा मां का साया, 2 साल पहले ही हुई थी शादी
अकेला छोड़ गई अपना दो साल का बच्चा
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और लोग स्तब्ध हो गए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के सुंदरनगर के BNS कॉलोनी थाना क्षेत्र के तुनाही मोहल्ले में शुक्रवार शाम एक बेहद दुखद और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। यहां एक 30 वर्षीय शादीशुदा महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद आसपास के लोगों में गहरा शोक और सनसनी का माहौल बन गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: नशे की ओवरडोज ने दो महीने में बुझा दिए 5 घरों के चिराग, 3 साल में 66 मौ*तें
बताया जा रहा है कि महिला की शादी अभी ज्यादा समय पहले नहीं हुई थी, करीब दो साल पहले ही उसका विवाह हुआ था। उसके घर में एक छोटा बच्चा भी है, जिससे यह घटना और भी ज्यादा दुखद बन गई है। परिवार और स्थानीय लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। उसके द्वारा ऐसा कदम उठाने के पीछे की वजह अभी रहस्य बनी हुई है। परिवार के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और किसी को भी समझ नहीं आ रहा कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे उसने अपनी जान दे दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस पर बरसे अनुराग ठाकुर, बोले- 'ये सिर्फ यारां दीं सरकार' भ्रष्टाचार में डूबे हैं इनके नेता
घटना की जानकारी मिलते ही बीएसएल कॉलोनी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी सबूत इकट्ठा किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है।
वनिता 30 वर्षीय, पत्नी दिनेश कुमार, निवासी बीएसएल कॉलोनी, तुनाही मोहल्ला, सुंदरनगर के रूप में हुई है।
पुलिस टीम आसपास के लोगों, पड़ोसियों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले महिला की मानसिक स्थिति कैसी थी और क्या कोई ऐसा कारण था जो इस दुखद कदम की वजह बना हो सकता है।
इस मामले पर मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पूरी जांच के बाद ही इस घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।