#अपराध

March 18, 2026

हरियाण पुलिस ने पकड़े दो हिमाचली : महिला से मिला 10 लाख का नशा, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क

पैदल आ रही थी महिला, पुलिस ने जांच के लिए रोका 

शेयर करें:

UP Woman Arrested

सोलन। हिमाचल प्रदेश में नशा सप्लाई करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक महिला तस्कर को लाखों रुपये के नशे के साथ गिरफ्तार किया गया है, साथ ही नशा मंगवाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। 

गुप्त सूचना मिलते ही एक्शन मोड में आई पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। पुलिस टीम को पहले ही गुप्त सूचना मिल चुकी थी कि हरियाणा से पंजाब और हिमाचल प्रदेश में नशे की सप्लाई होने वाली है और आज भी आरोपी महिला यमुनानगर से बस में बैठकर पिपली आएगी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट हो गई और थाना सदर थानेसर के सामने नाकाबंदी कर दी गई।

यह भी पढ़ें : रील बनाई तो होगी कार्रवाई : ओशीन शर्मा विवाद के बाद सरकार ने बनाई नई गाइडलाइन

पैदल आ रही थी महिला, पुलिस ने जांच के लिए रोका 

नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने हर आने-जाने वाले पर नजर रखी। कुछ देर बाद लाडवा की तरफ से एक महिला पैदल आती हुई दिखाई दी। पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसे रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 4 किलो 30 ग्राम अफीम बरामद हुई।

आरोपी महिला की पहचान

सेनू देवी निवासी भटौली खरोह, जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें : विपक्ष ने CM सुक्खू को बताया 'झूठा', नोटिस देने के लिए कसी कमर- जानें पूरा मामला

10 लाख रुपये की अफीम जब्त 

बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी सेनू देवी को 11 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि उससे इस पूरे नेटवर्क के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके।

अफीम मंगवाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 

जांच के दौरान पुलिस ने खुलासा किया कि इस अफीम को मंगवाने वाले दो अन्य आरोपी भी हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुलदीप सिंह उर्फ दीपू निवासी मलूक माजरा और हरबंस लाल निवासी दासो माजरा, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) को भी गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े तीन युवक, राजस्थान से आए थे चरस की डील करने- पहुंचे जेल

बड़े नेटवर्क का हो सकता है खुलासा 

फिलहाल पुलिस इन दोनों आरोपियों से भी पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से एक बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा हो सकता है, जो कई राज्यों में फैला हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख