#अपराध

January 30, 2025

हिमाचल: मां से छीन लिया डेढ़ साल का मासूम, न्याय के लिए धरने पर बैठी महिला

पति जबदरदस्ती छीन ले गया बच्चा, पुलिस ने एफआईआर तक नहीं लिखी

शेयर करें:

Hamirpur Woman News

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक विवाहित महिला ने अपने ही पति पर उसके डेढ़ साल के बच्चे के अपहरण का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसका पति जबदरस्ती उसके डेढ़ साल के बच्चे को उससे छीन कर ले गया है। वहीं महिला ने पुलिस पर भी मामले में एफआईआर दर्ज ना करने के आरोप लगाए हैं।

बुजुर्ग मां बाप के साथ धरने पर बैठी महिला

दरअसल महिला पुलिस थाना हमीरपुर परिसर के बाहर एक विवाहिता प्रियंका पत्नी शुभम अपने बुजुर्ग माता पिता के साथ धरने पर बैठी हुई है। यह महिला पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। महिला प्रियंका का कहना है कि मेरा पति जबरदस्ती मेरे डेढ़ साल के बच्चे को मुझसे छीन कर ले गया है। जिसकी शिकायत उन्होंने महिला पुलिस थाना में की, लेकिन पुलिस ने उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की। जिसके चलते अब उसे धरने पर बैठना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खाई में गिरी कार, महिला के आंखों के सामने उजड़ा सुहाग- पसरा मातम

दूध पीते बच्चे को मां से कर दिया अलग

महिला के साथ धरने पर बैठे उसके पिता प्रीतम ने बताया कि उसका दामाद शुभम 28 जनवरी को बेटी के डेढ़ साल के बच्चे को जबरदस्ती छीन कर ले गया। उसका बच्चा अभी मात्र डेढ़ साल का है और वह दूध पर जीवित है। जब पुलिस से बेटी के बच्चे को वापस दिलवाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई गई, तो उन्होंने बेटी की एफआईआर तक दर्ज नहीं की।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: हिमाचल को नहीं चाहिए नए IAS-IPS- केंद्र को भेजा पत्र

क्या बोले वकील धनीराम शुक्ला

इस दौरान महिला के साथ एक एडवोकेट धनीराम शुक्ला भी मौजूद थे। उन्होंने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि पुलिस एक मां को उसका बच्चा वापस नहीं दिलवा रही है। पुलिस महिला की शिकायत तक दर्ज नहीं कर रही है। जिसके चलते अपने बच्चे के लिए अब मां को धरने पर बैठना पड़ रहा है, ताकि उसे न्याय मिल सके। 

एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने बताई सच्चाई

वहीं इस मामले में एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने बताया कि महिला ने 16 जनवरी को भोरंज थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने महिला के पति को भी थाना बुलाया था और उससे पूछताछ की। जिसमें महिला के पति ने बताया कि उसके डेढ़ वर्ष के बच्चे की प्रियंका देखभाल नहीं कर पाएगी, जिसके चलते ही वह बच्चे को अपने साथ ले गया है। एसपी भगत सिंह ने बताया कि दोनों को इस मामले में एसडीएम के समक्ष होने की नसीहत दी गई है। एसडीएम जो भी फैसला करेंग, उसी आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लापता बेटी की तलाश में भटक रहा था परिवार, भगा ले गया था पड़ोसी- हुआ अरेस्ट

बता दें कि जब पीड़ित महिला प्रियंका से भोरंज थाना में दर्ज करवाई गई शिकायत के बारे में पूछा गया तो महिला ने इससे साफ इंकार कर दिया। महिला ने कहा कि उसने पहले कहीं भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई है और वह केवल महिला थाना हमीरपुर में ही शिकायत करने आई थी, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। महिला बार बार एक ही बात कह रही है कि उसके पति ने उसके डेढ़ साल के बच्चे का किडनैप कर लिया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख