#अपराध
April 1, 2025
हिमाचल : खड्ड में तैरती मिली शख्स की देह, परिजन थे बेखबर; बोले-सुबह ही घर से निकले थे
लोगों ने पानी में तैरती देखी व्यक्ति की देह
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में आए दिन लोगों के शव मिल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के हमीरपुर जिला से सामने आया है। यहां एक 90 वर्षीय बुजुर्ग का शव कुनाह खड्ड में मिला है। बुजुर्ग खड्ड में क्या करने गया था और उसकी मौत कैसे हुई। इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला के उपमंडल नादौन के तहत रंगस क्षेत्र में कुनाह खड्ड में एक बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक व्यक्ति की पहचान प्रीतम चंद पुत्र गुलाबा राम निवासी गांव चोड़ू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते रोज सोमवार को कुछ लोग खड्ड की तरफ से गुजर रहे थे। उन्हें ही खड्ड में व्यक्ति पड़ा हुआ दिखा। पास जाकर देखा तो व्यक्ति मृत पाया गया।
यह भी पढ़ें : बदतर होती जा रही HRTC की हालत- घाटा 2119 करोड़ पहुंचा, रिपोर्ट से हुआ खुलासा
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और अपने कब्जे में लिया। जांच करने पर व्यक्ति की पहचन प्रीतम चंद के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के अनुसार मृतक व्यक्ति अविवाहित था और हार गांव में अपने भांजे के पास रहता था। परिजनों के अनुसार बुजुर्ग दिमागी रूप से परेशान था और उसका उपचार चल रहा था।
यह भी पढ़ें : बाजार गया था बुजुर्ग, दो बैलों ने उठाकर पटका- नहीं बच पाया अभागा
पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि प्रीतम चंद सोमवार सुबह सोसायटी की तरफ निकला था। लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। इसी बीच परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली। माना जा रहा है कि पैर फिसलने से बुजुर्ग खड्ड में गिरा होगा और उसकी मौत हो गई। वहीं क्षेत्र में शव मिलने के बाद लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के रडार पर 850 चिट्टा तस्कर, जल्द होंगे सलाखों के पीछे
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं आगामी जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि बुजुर्ग की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में हर पहलु को ध्यान में रख कर छानबीन कर रही है।