#अपराध

September 7, 2025

हिमाचल: मक्की के खेत में मिली महिला की देह, चल रहे थे कीड़े; छह दिन से थी लापता

पुलिस ने देह को कब्जे में लेकर शुरू की जांच

शेयर करें:

Hamirpur Crime News

नादौन। हिमाचल के हमीरपुर जिला के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खेत में महिला की गली सड़ी अवस्था में लाश मिली। महिला पिछले छह दिन यानी पहली सिंतबर से लापता थी। महिला का शव जिला के नादौन उपमंडल की भरमोटी पंचायत में मक्की के खेत में मिला है। मृतक महिला की पहचान  63 वर्षीय राज कुमारी के रूप में हुई है।  राज कुमारी का शव रविवार को पंचायत घर के पास स्थित एक खेत से बरामद हुआ, जब खेत में मक्की की फसल काट रहे मजदूरों ने तेज दुर्गंध महसूस की और मौके पर जाकर देखा।

शव देख लोगों में मचा हड़कंप

मजदूरों ने जैसे ही शव को देखा तुरंत स्थानीय पंचायत प्रधान निशा और पूर्व प्रधान प्रियतोष निशु को सूचना दी। उन्होंने बताया कि शव की हालत बेहद खराब थी।  शरीर गल चुका था और उस पर कीड़े लगे हुए थे। शव की स्थिति इतनी दयनीय थी कि उसे उठाकर सामान्य तरीके से नहीं ले जाया जा सका। पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव को लकड़ी के बक्से में डालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गांव के बेटे ने NET/JRF में कई स्टूडेंट्स को पछाड़ा, देशभर में चमकाया माता-पिता का नाम

एक सप्ताह से लापता थी राज कुमारी

मृतका राज कुमारी एक अत्यंत निर्धन परिवार से ताल्लुक रखती थीं और 1 सितम्बर को अपने घर से अचानक लापता हो गई थीं। परिजनों ने उसी दिन स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। तब से गांव और आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश जारी थी। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : छोटे से गांव के बेटे ने बिना कोचिंग के NET/JRF किया क्वालीफाई, देशभर में पाया तीसरा रैंक

पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआई नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई नरेश कुमार ने बताया कि हमने मामला दर्ज कर लिया है और मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही हो सकेगी। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटी को लेफ्टिनेंट की वर्दी में देख भावुक हुआ फौजी पिता, सैल्यूट कर लगाया गले

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

राज कुमारी अपने पीछे दो विवाहित बेटे और एक विवाहित बेटी को छोड़ गई हैं। इस दुखद समाचार के बाद परिवार पर ग़म का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं महिला की मौत कैसे हुई, यह हर किसी के लिए एक सवाल है, जिस पर से पर्दा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उठेगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख