#अपराध

January 20, 2025

हिमाचल: 4 साल पहले हुई शादी.. 3 साल का बेटा, सबको बेसहारा छोड़ गया शख्स

तीन साल के बेटे के साथ मायके गई थी पत्नी

शेयर करें:

Hamirpur News,

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के एक परिवार में उस समय चीखों पुकार मच गई, जब घर का जवान बेटा पेड़ से फंदे पर लटका मिला। बेटे को फंदे पर लटका देख मानों परिवार के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। परिवार को इस घटना से गहरा सदमा लगा। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

स्कूल में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात था युवक

बताया जा रहा है कि मृतक युवक 36 साल का था और उसकी मात्र चार साल पहले ही शादी हुई थी और उसका एक तीन साल का बेटा भी है। यानी तीन साल के मासूम के सिर से अब हमेशा के लिए पिता साया उठ गया है। युवक की पत्नी अपने तीन साल के बेटे को लेकर मायके गई हुई थी। इसी बीच पीछे से युवक ने फंदा लगा लिया। युवक सरकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था।

36 साल की उम्र में छोड़ गया दुनिया

यह मामला हमीरपुर जिला के उपमंडल भोरंज के तहत आते गांब रुढान से सामने आया है। मृतक युवक की पहचान 36 वर्षीय हरीश कुमार के रूप में हुई है। हरीश कुमार एक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था और इस समय रिकांगपिओ में अपनी सेवाएं दे रहा था। हरिश की माता के अनुसार उनका बेटा अभी हाल ही में छुट्टी पर घर आया था।

 

यह भी पढ़ें : सुधीर शर्मा ने खोले CM सुक्खू द्वारा किए जा रहे उद्घाटन-शिलान्यास के पोल; बोले-सब केंद्र के प्रोजेक्ट

मायके गई थी पत्नी 

पुलिस को दिए बयान में मृतक युवक की मां ने बताया कि हरीश 22 दिसंबर को छुट्टी पर घर आया था। लेकिन जब से वह घर आया था, तभी से वह परेशान रह रहा था। हरीश बीते रोज बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं बाहर चला गया। रात को भी हरीश वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।  हरीश की पत्नी अपने बेटे के साथ मायके चौपाल आई हुई थी। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: तिब्बती संस्थान में बड़ा घोटाला, मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत; जांच शुरू

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की। खोजबीन में पुलिस को युवक घर से करीब 100 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को युवक के पास से या घर से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक का मोबाइल भी जब्त कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें : मोदी Govt की इस योजना को हिमाचल में लागू कर रही सुक्खू सरकार, मिलेगा मुफ्त इलाज

 

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी भगत सिंह ने बताया कि भोरंज पुलिस थाना के तहत एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारण जानने का प्रयास कर रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप कर आगामी जांच की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख