#अपराध

November 13, 2025

हिमाचल: नाके पर नशा तस्कर ने पुलिस पर चढ़ा दी गाड़ी, थाना प्रभारी ने चला दी गो*ली

पुलिस पर गाड़ी चढ़ाकर नशा तस्कर हुआ फरार, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करें:

Drug smuglar hamirpur

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे का जाल दिनों.दिन फैलता जा रहा है और नशा तस्करों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे पुलिस पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे। ऐसा ही एक मामला जिला हमीरपुर में सामने आया, जहां नशा तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर आरोपी ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस वारदात में थाना प्रभारी सदर हमीरपुर कुलवंत राणा घायल हो गए।

नशा तस्कर ने थाना प्रभारी को कुचलने का किया प्रयास

जानकारी के अनुसार पुलिस को बीती रात गुप्त सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में सिंथेटिक ड्रग चिट्टा की खेप हमीरपुर लाई जा रही है, जिसे स्थानीय क्षेत्र में बेचने की योजना है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सुबह करीब साढ़े छह बजे दुगनेहड़ी.नाल्टी सड़क पर नाका लगा दिया। करीब आठ बजे संदिग्ध वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन पुलिस द्वारा रोकने के संकेत देने के बावजूद आरोपी ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और थाना प्रभारी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। जिससे थाना प्रभारी घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : घर से गांव के युवाओं को सप्लाई हो रहा था चिट्टा, पुलिस ने मां-बेटी संग 3 किए अरेस्ट

थाना प्रभारी ने चला दी गोली

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कुलवंत राणा ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी की गाड़ी के टायर पर गोली चला दी, जिससे टायर पंचर हो गया। इसके बावजूद आरोपी कुछ दूरी तक गाड़ी भगाकर मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस को वाहन बरामद हुआ, जबकि आरोपी फरार है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह वाहन हिमाचल नंबर की है और इसके मालिक पर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश में टीमें तैनात कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : 15 वर्षीय लड़की के पेट में उठा दर्द, अस्पताल ले गए परिजन- निकली 4 महीने की प्रेग्नेंट

चिट्टा लेकर हमीरपुर आ रहा था तस्कर

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि आरोपी चिट्टा लेकर हमीरपुर की ओर आ रहा है। रोकने की कोशिश के दौरान उसने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिससे थाना प्रभारी को चोटें आईं। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है और किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : दिन में डिलीवरी बॉय, शाम में जिम जाकर बहाया पसीना- चपरासी के बेटे ने कमाया नाम

यह घटना साफ तौर पर दर्शाती है कि नशा तस्करों के हौंसले कितने बढ़ चुके हैं। पुलिस के बार-बार अभियान चलाने के बावजूद नशे का कारोबार थम नहीं रहा। अब जरूरत है कि ऐसे तस्करों के खिलाफ और कड़े कदम उठाए जाएंए ताकि हिमाचल को नशे के चंगुल से बाहर निकाला जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख