#अपराध

March 18, 2026

हिमाचल : युवती की गंदी तस्वीरें वायरल, 8 साल से परेशान कर रहा युवक- इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

युवक ने खिंची आपत्तिजनक तस्वीरें 

शेयर करें:

Sexual Harassment

हमीरपुर। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियां और महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे है। ऐसा ही ताजा मामला जिला हमीरपुर से सामने आया है। यहां एक युवक पिछले आठ सालों से युवती को परेशान कर रहा था और अब उसकी निजी तस्वीरें वायरल कर दी गई हैं। इस घटना ने परिवार और स्थानीय लोगों में चिंता की लहर पैदा कर दी है। 

इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोनों की पहचान 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला हमीरपुर का है। यहां एक युवती ने  बड़सर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में युवती ने बताया कि साल 2019 में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान गांव लोहडरां के एक युवक से हुई थी। शुरुआत में बातचीत दोस्ताना थी, लेकिन धीरे-धीरे मामला गंभीर रूप ले गया।

यह भी पढ़ें : रील बनाई तो होगी कार्रवाई : ओशीन शर्मा विवाद के बाद सरकार ने बनाई नई गाइडलाइन

युवक ने खिंची आपत्तिजनक तस्वीरें 

युवक ने उसे मिलने के लिए राजी किया और दोनों बाबा बालक नाथ क्षेत्र में घूमने गए। वहां युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और मौके पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच लीं। युवती ने आगे बताया कि इसके बाद युवक उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। वह धमकी देता था कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। 

ब्लैकमेल कर बुलाता था मिलने

इसी डर और दबाव के चलते युवती कई बार आरोपी के बुलाने पर उसके पास गई। युवती को मारपीट और जबरन शारीरिक संबंधों का सामना भी करना पड़ा। यह सिलसिला सालों तक चलता रहा, जिससे युवती मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद परेशान रही।

यह भी पढ़ें : विपक्ष ने CM सुक्खू को बताया 'झूठा', नोटिस देने के लिए कसी कमर- जानें पूरा मामला

इंटरनेट पर वायरल की निजी तस्वीरें

साल 2022 में युवती ने आरोपी से पीछा छुड़ाने के लिए खरड़ में किराये का फ्लैट लिया और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने लगी। युवती को उम्मीद थी कि इससे वह सुरक्षित रहेगी, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया और  उसे परेशान करता रहा। इस दौरान उसने युवती की आपत्तिजनक सामग्री इंटरनेट पर डालनी भी शुरू कर दी, जिससे उसकी मुश्किलें और बढ़ गईं।

आरोपी द्वारा आत्महत्या करने की मिलती थी धमकी

युवती ने बताया कि उसने अलग-अलग थानों में शिकायतें भी दीं, लेकिन हर बार आरोपी द्वारा आत्महत्या की धमकी देने के कारण उसे समझौता करना पड़ता रहा। इससे युवक लगातार दबाव बनाता रहा और युवती मानसिक रूप से बेहद तनाव में रही।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े तीन युवक, राजस्थान से आए थे चरस की डील करने- पहुंचे जेल

पुलिस कर रही मामले की गहन जांच 

आखिरकार, तंग आकर युवती ने 17 मार्च को बड़सर थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई जारी है और साथ ही सोशल मीडिया पर फैल रही आपत्तिजनक सामग्री को हटाने और नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें : विपक्ष ने CM सुक्खू को बताया 'झूठा', नोटिस देने के लिए कसी कमर- जानें पूरा मामला

इस घटना ने न केवल युवती और उसके परिवार को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि समाज में ऑनलाइन सुरक्षा और सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की जरूरत को भी सामने ला दिया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख