#अपराध

April 20, 2025

अज्ञात शख्स ने शिलान्यास पट्टिका से मिटाई सीएम सुक्खू की फोटो, गुस्से में पुलिस के पास पहुंचे लोग

मामला सीएम के दफ्तर तक पहुंचा 

शेयर करें:

CM Sukhu Hamirpur

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन उपमंडल में इसी साल जनवरी में वन पार्क के लिए सीएम की शिलान्यास पट्टी से सुक्खू की तस्वीर को कुछ बदमाशों ने मिटा दिया। हटेड़ा पंचायत के ग्राम प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से स्थानीय लोग भारी गुस्से में हैं।

लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की

वन विभाग हटेड़ा में 4 करोड़ रुपए की लागत से वन पार्क बनवा रहा है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 11 जनवरी 2025 को पार्क का शिलान्यास किया था। शिलान्यास पट्टिका में सुक्खू की तस्वीर लगाई गई थी, जिसे अज्ञात बदमाशों ने मिटा दी। हडेटा पंचायत के लोगों ने पुलिस से बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें : नड्डा बोले: सुक्खू की गवर्नमेंट नॉन परफॉर्मिंग, सीएम से सरकार नहीं चल रही तो कुर्सी छोड़ दें 

सीएमओ को भेजी रिपोर्ट

पुलिस ने इस मामले की जांच रिपोर्ट सीएमओ को भेजी है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस काम को अंजाम देने वाले कौन लोग हैं या फिर किस पार्टी से हैं। सूत्रों के अनुसार, ऊपर से आदेश आने के बाद पुलिस इस घटना में शामिल आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर सकती है।

 

यह भी पढ़ें : बेटे की शादी पर नाच रहा था पिता- अचानक हार्ट अटैक से छिनी सांसें, खुशियां मातम में बदलीं

 

डीएसपी बड़सर और एसपी हमीरपुर भगत सिंह को भी मामले की जानकारी है। लेकिन संवेदनशील मामला होने के कारण पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। गलोड़ चौकी प्रभारी शशिपाल ने बताया कि ' ग्राम प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने पीडीपी एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। उन्होंने कहा कि इस मामले के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 700 नए होमगार्ड कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू, खाली पदों को भी भरेगी सरकार

क्या नई शिलान्यास पट्टिका बनेगी?

जानकार सूत्रों का कहना है ऐसे मामलों में नई शिलान्यास पट्टिका बनाई जाती है। लेकिन इस पर अभी कुछ कह पाना जल्दबाजी होगी, क्योंकि इस तरह के फैसले उच्च स्तर पर लिए जाते हैं। अभी वन पार्क के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। ऐसे में वन विभाग के उच्च अधिकारी अगर चाहें तो सीएम की तस्वीर के साथ नई शिलान्यास पट्टिका लगा सकते हैं।

 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख