#अपराध

April 8, 2025

हिमाचल : स्कूल जा रही लड़की को युवक ने दी लिफ्ट, फिर किया कुछ ऐसा....

युवक ने लड़की को भगाने का किया प्रयास

शेयर करें:

Chamba Girl News

चंबा। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं और युवतियों के साथ दुराचार शारीरिक शोषण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब तो शातिर युवक राह चलती लड़कियों को अगवा करने का प्रयास भी करने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के चंबा जिला से सामने आया है। यहां स्कूल जा रही एक छात्रा को एक बाइक सवार युवक ने अगवा करने का प्रयास किया। मामले की भनक लगते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

चंबा के चुराह का मामला

मामला चंबा जिला के चुराह क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां एक नाबालिग लड़की स्कूल में दाखिला लेने के लिए पैदल जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार युवक लड़की के पास पहुंचा और उसने उसे बाइक पर छोड़ देने की बात कही। जिस पर लड़की उस युवक की बाइक पर बैठ गई। लेकिन यह युवक लड़की को रास्ते में उतारने की बजाय उसे आगे भगाकर ले जाने लगा।

 

यह भी पढ़ें : शाबाश हिमाचल पुलिस : 24 घंटों में पकड़ी 9 किलो चरस, बुजुर्ग सहित 6 तस्कर किए अरेस्ट

लड़की को भगा ले जाना चाहता था युवक

जब युवक ने बाइक नहीं रोकी तो लड़की ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसे सुन मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने लड़के को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पहले तो लड़के की जमकर पीटाई की और उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने नाबालिगा के परिजनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : काफी देर से बंद था कमरे का दरवाजा, खोला तो अंदर पड़ी मिली किराएदार की देह

लोगों ने बचाई लड़की

नाबालिग लड़की ने बताया कि वह स्कूल में दाखिला लेने जा रही थी। इसी बीच एक लड़के ने लिफ्ट देने के बहाने उसे बाइक पर बैठा लिया और भगाने का प्रयास किया। लड़की के अनुसार उसने लोगों से मदद की गुहार लगाई। जिस पर लोगों ने बाइक को रूकवाकर लड़की को युवक के चंगुल से बचा लिया। वहीं पुलिस ने लड़के को हिरासत में लेकर उसका तीसा अस्पताल में मेडिकल करवाया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गर्मी से मिलेगी राहत, अगले पांच दिन होगी बारिश; चोटियों पर बर्फ भी गिरेगी

पुलिस कर रही मामले की जांच

एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि तीसा थाना में युवक के खिलाफ लड़की को भगाने पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने लड़की के परिजनों और घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख