#अपराध

March 27, 2025

हिमाचल: 11वीं की छात्रा से युवक ने फेसबुक पर की दोस्ती, कई बार किया मुंह काला

वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, मिलने नहीं गई तो कर दी वायरल

शेयर करें:

Chamba Crime News

चंबा। हिमाचल के चंबा जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां फेसबुक पर दोस्ती करना एक किशोरी को महंगा पड़ गया। युवक ने फेसबुक पर दोस्ती कर लड़की को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवक ने इसका वीडियो बना लिया और लड़की को लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

चंबा जिला से सामने आया मामला

मामला चंबा जिला के पुलिस थाना तीसा से सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता 11वीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता के अनुसार कुछ माह पहले उसकी फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। पहले दोनों में फेसबुक के माध्यम से बात होती रही। फिर दोनों ने एक दूसरे को मोबाइल नंबर दिए और फिर फोन पर बात होने लगी। पीड़िता के अनुसार युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार से घर जा रहा था युवक, रास्ते में खड़ा था काल- सदमे में परिवार

युवक ने दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि जब वह युवक से मिलने गई तो उसने उसे निजी स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अपने मोबाइल में वीडियो भी बना ली। उसके बाद आरोपी उसे लगातार उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देता और उसे बार बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए बुलाता। तंग आकर उसने आरोपी का फोन उठाना बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 'प्रधान जी' ने IRDP में डाले अपने चहेतों के नाम, अब दे रहे गोलमाल जवाब

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार की नीचता

पीड़िता ने बताया कि आरोपी की धमकी और बदनामी के डर से वह चुप रही, जिसका युवक ने फायदा उठाया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने आरोपी का फोन उठाना बंद कर दिया तो उसने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पीड़िता की मां ने तीसा पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 10 दिन से लापता था शख्स, नाले में पड़ा मिला- परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ घंटों में आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। बुधवार को आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और दो दिन के रिमांड पर लिया। मामले में तीसा थाना के प्रभारी अशोक कुमार स्वयं जांच कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख