#अपराध
September 22, 2025
हिमाचल: बोलेरो गाड़ी में नशा तस्करी करने निकले थे पति-पत्नी, बड़ी खेप के साथ धरे
नाके के दौरान दो नशा तस्कर पकड़े
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन द्वारा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आए दिन आरोपीयों को हवालात की सैर करवाई जा रही है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला जिला चंबा से रिपोर्ट हुआ है। जहां एक पति पत्नी की जोड़ी को पुलिस ने चिट्टे की खेप के साथ पकड़ा है।
तलाशी के लिए रोकी बोलेरो कार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के कटोरी बंगला के पास शनिवार रात को पुलिस की एसआईयू टीम ने नाकाबंदी की हुई थी। उसी दौरान लगभग 10:30 बजे के पठानकोट से बनीखेत की ओर जा रही एक बोलेरो गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। गाड़ी में पति-पत्नी सवार थे, जो पुलिस टीम को देखकर घबरा गए। उनकी घबराहट देख पुलिस को उन पर संदेह हुआ।
पुलिस टीम द्वारा शक के आधार पर बोलेरो गाड़ी की गहनता से तलाशी ली, तो देखा बेहद चालाकी के साथ नशे का पैकेट ड्राइवर की सीट के छिपाया गया है। पुलिस ने जब पैकेट खोलकर देखा तो उसमें चिट्टे बरामद हुआ, इसका वजन चेक करने पर 10.13 ग्राम निकला।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की धरती.. कब्जा पंजाब का: सुप्रीम कोर्ट में आज शानन परियोजना पर हो सकता है बड़ा फैसला
पुलिस की एसआईयू टीम ने बिना किसी देरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत चुवाड़ी थाना में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान नरेंद्र सिंह उम्र 28 वर्ष, पुत्र प्रकाश चंद, और उसकी पत्नी तमन्ना गांव बरंगाल तहसील सलूणी, जिला चम्बा के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: डाक से तीन तलाक देने वाले पति के आ*तंकियों से संबंध, धोखे में रख की चौथी शादी
DSP चुवाड़ी योगराज चंदेल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और किसी भी कीमत पर नशा तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।