#अपराध

August 22, 2026

हिमाचल: युवक की सांसें छीन झाड़ियों में फेंकी थी देह, तीन दिन बाद धरा पहला आरोपी; अब होंगे बड़े खुलासे

पूछताछ के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस

शेयर करें:

himachal chamba news

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल के खुशनगरी (जुकयानी) क्षेत्र में नेगी राम की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। घटना के महज तीन दिन बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का इस हत्याकांड से सीधा संबंध पाया गया है। 

पूछताछ के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने शुक्रवार को मामले में 5 से ज्यादा संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की थी। इसी पूछताछ के दौरान पुलिस को गोविंद की भूमिका को लेकर अहम सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी को तीसा की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल विधानसभा के दूसरे दिन भी सरकार और विपक्ष में टकराव, स्थगित करनी पड़ी कार्रवाई

रिमांड में खुल सकते हैं हत्या के कई राज

पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में हत्या के पीछे की वजह और इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका को लेकर कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हत्या की वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। 

आरोपी की पहचान 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविंद पुत्र उमेदा निवासी गांव चुहाड़, डाकघर खुशनगरी के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : अचानक जवान की तबीयत बिगड़ने से थमीं सांसे, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

अन्य लोगों पर भी गिरफ्तारी की तलवार

एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच और तेज हो गई है। पूछताछ और जांच के दौरान अगर किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसे भी गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस की टीमें घटनास्थल के साथ-साथ संदिग्ध ठिकानों पर भी जांच कर रही हैं और जरूरी जानकारी जुटा रही हैं।

हर पहलू से जांच कर रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच को गंभीरता से आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। आने वाले दिनों में इस हत्याकांड से जुड़े और भी कई राज सामने आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में बाप-बेटी ने रचा इतिहास- एक साथ की पढ़ाई, बेटी बनी टॉपर, पिता ने हासिल किया तीसरा स्थान

क्या था मामला ? 

मामला जिला चंबा के चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत खुशनगरी के जुकयानी इलाके से सामने आया है। यहां पर आज बुधवार सुबह इलाके से गुजर रहे लोगों को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला। 

मौके पर पहुंची पुलिस और विधायक

बता दें कि युवक की बाइक सड़क किनारे सुरक्षित हालत में खड़ी मिली है और बाइक पर लॉक भी लगा हुआ था। इसके बाद सड़क से काफी नीचे जाकर युवक का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों ने बिना किसी देरी के घटना की सूचना स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें- पिता के फ़ोन का नहीं दिया जवाब- हॉस्टल में पड़ी मिली बेटे की देह, सदमे में परिवार

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, स्थानीय विधायक हंसराज भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जानकारी ली।

बेरेहमी से की हत्या 

बताया जा रहा है कि शव की हालत बेहद खराब थी। युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे चेहरा पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा शरीर के एक हाथ पर भी गंभीर चोट के निशान पाए गए है, जैसे किसी ने तेजधार  हथियार से वार किया हो। मृतक की पहचान गांव गुड़ेश निवासी नेगी राणा उम्र 38 साल के रूप में हुई है। मृतक ढाबा मालिक था। दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख