#अपराध

June 15, 2025

हिमाचल : महिला ने बेटी के जन्मदिन के बहाने घर बुलाया युवक, फिर कर दिया ये काम

घर में मौजूद था महिला का पति 

शेयर करें:

Bilaspur Youth News

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां महिला ने एक व्यक्ति को अपनी बेटी के जन्मदिन के बहाने घर बुलाकर उसके साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा है। वहीं पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जन्मदिन के बहाने घर बुलाया युवक

यह मामला बिलासपुर जिला के पुलिस थाना झंडूता क्षेत्र से सामने आया है। घटना में एक महिला पर आरोप है कि उसने अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने का बहाना बनाकर युवक को घर बुलाया और वहां पहले से मौजूद लोगों ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जिंदगी की जंग लड़ रहा बेटा, बेबस पिता के पास नहीं है इलाज के लिए पैसे, आप भी करें मदद

युवक पर किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार झंडूता क्षेत्र के मुकड़ाना गांव निवासी 42 वर्षीय रिंकू ने थाना झंडूता में दी शिकायत में बताया कि उसे एक महिला ने शाम करीब 7:15 बजे फोन कर अपनी बेटी के जन्मदिन के मौके पर घर बुलाया। रिंकू के अनुसार वह जब महिला के घर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद महिला का पति और एक अन्य व्यक्ति उसे देख कर भड़क गए और उस पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें : शिमला होटल कांड - पुलिस के सामने आरोपी ने उगला सच, बताया कैसे मिटाने चाहे सबूत और क्यों...

डंडो से कर दी पिटाई

पीड़ित ने आरोप लगाया कि इन तीनों ने उस पर हमला कर दिया और उसे गालियां दीं। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं। हमले से खुद को बचाने के लिए वह किसी तरह भाग कर अपने चाचा के घर पहुंचा, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की। उस समय उसके चाचा और अन्य परिजन आंगन में ही मौजूद थे, जिन्होंने बीच.बचाव कर किसी तरह उसे हमलावरों से बचाया। घटना के बाद घायल अवस्था में रिंकू को इलाज के लिए झंडूता अस्पताल लेकर गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें : केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर क्रैश : पायलट और मासूम समेत 5 लोगों ने त्यागे प्राण, मौके पर NDRF की टीमें

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

बिलासपुर के डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि झंडूता थाना में पीड़ित की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार को सौंपी गई है, जो सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगी सोनिया गांधी, खराब तबीयत के चलते बदली डेट

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि महिला ने युवक को बुलाकर हमला करवाने की योजना पहले से बनाई थी या यह सब अचानक हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी हैं। घायल युवक की चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख