#अपराध

April 28, 2025

हिमाचल : घर से खेतों की तरफ गया था शख्स, रास्ते में पड़ी मिली देह; पसरा मातम

कैसे गई व्यक्ति की जान नहीं हुआ खुलासा

शेयर करें:

Himachal Bilaspur Person News

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में कभी सड़क हादसों में तो कभी अन्य हादसों में लोगों की मौत हो रही है। ऐसा ही एक मामला अब हिमाचल के बिलासपुर जिला से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की घर से कुछ ही दूरी पर रास्ते के नीचे लाश पड़ी मिली है। व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। वहीं पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।

रास्ते किनारे मिली व्यक्ति की लाश

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल के साथ लगती पंचायत पट्टा के गांव सोहल से सामने आया है। यहां घर से खेतों के लिए निकले व्यक्ति का शव घर से कुछ ही दूरी पर रास्ते के किनारे पर पड़ा हुआ मिला। व्यक्ति की मौत कैसे हुई, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही  पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: तेज रफ्तार गाड़ी ने स्कूटी को मारी टक्कर- बेटे के सामने मां ने तोड़ा दम, ड्राइवर फरार

घर से खेतों को निकला था शख्स

मृतक व्यक्ति की पहचान 47 वर्षीय बलवंत सिंह पुत्र स्व बुद्धि सिंह गांव सोहल डाकघर नसवाल तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे आशीष ने बताया कि उसके पिता घर से खेतों के लिए निकले थे और रास्ते के साथ ही गिरे हुए मिले। सुबह करीब छह बजे वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें रास्ते के किनारे गिरे हुए देखा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशे की हो रही थी होम डिलीवरी, पुलिस ने अरेस्ट किया सैलून चलाने वाला युवक

पुलिस कर रही मामले की जांच

जिसकी सूचना उन्होंने परिजनों को दी। परिजनों ने तुरंत ही बलवंत सिंह को घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकांे ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: एक ही गांव के तीन दोस्तों ने 7 दिनों के अंदर छोड़ी दुनिया, पूरे इलाके में पसरा मातम

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति की मौत कैसे हुई, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख