#हादसा

April 28, 2025

हिमाचल: तेज रफ्तार गाड़ी ने स्कूटी को मारी टक्कर- बेटे के सामने मां ने तोड़ा दम, ड्राइवर फरार

बेटे की हालत नाजुक, एक अन्य PGI रेफर

शेयर करें:

Una News

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है। यहां पर नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन चालक स्कूटी को टक्कर मार कर फरार हो गया है। इस हादसे में स्कूटी के साथ-साथ एक बाइक के भी परखच्चे उड़ गए हैं।

हिट एंड रन का मामला

हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायलों में से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है- जिसके चलते उसे उपचार के लिए PGI रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशे की हो रही थी होम डिलीवरी, पुलिस ने अरेस्ट किया सैलून चलाने वाला युवक

बेटे की आंखों के सामने मां ने तोड़ा दम

दुखद बात ये है कि हादसे में महिला ने अपने बेटे की आंखों के सामने दम तोड़ा है। मां को तड़पता देखकर भी अभागा बेटा कुछ नहीं कर पाया। मां की मौत के बाद बेटा गहरे सदमे में है। जबकि, पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

स्कूटी पर सवार थे मां-बेटा

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज दोपहर को नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर पेश आया है। हादसे के वक्त मेहतपुर की रहने वाली पूनम अपने बेटे के साथ स्कूटी पर सावर होकर आनंदपुर साहिब की ओर जा रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार ने अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: एक ही गांव के तीन दोस्तों ने 7 दिनों के अंदर छोड़ी दुनिया, पूरे इलाके में पसरा मातम

एक की मौत, 2 गंभीर घायल

गाड़ी की टक्कर लगते ही स्कूटी पर सवार मां-बेटा स्कूटी समेत गिर गए। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में मां-बेटा और बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों द्वारा तुरंत हादसे के बारे में पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में तीनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नंगल पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : फिर शिमला आ रहीं हैं राष्ट्रपति मुर्मू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस; यहां जानें आने की वजह

एक घायल PGI रेफर

पूनम का बेटा सिविल अस्पताल नंगल में उपचाराधीन है। जबकि, बाइक सवार सतनाम की हालत नाजुक बताई जा रही है। सिविल अस्पताल नंगल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सतनाम को आगामी उपचार के लिए PGI रेफर कर दिया है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम घटनास्थल पर लगे CCTV की फुटेज खंगाल री है। जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा और उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगाी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख