#अपराध

June 27, 2025

हिमाचल: जमीनी विवाद ने छीन ली महिला की सांसें, बेटा बोला- जेसीबी की बकेट से मारा धक्का

आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन, फोरलेन पर किया चक्का जाम

शेयर करें:

Bilaspur Land dispute News

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में आए दिन जमीनी विवाद के घटनाएं रिपोर्ट की जाती हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के बिलासपुर जिला के उपमंडल घुमारवीं से सामने आया है। यहां जमीनी विवाद में महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला के परिजनों ने आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। यह मामला बीते रोज गुरुवार दोपहर बाद का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव से लेकर अस्पताल तक तनाव की स्थित पैदा हो गई, जिसे देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

जमीनी विवाद में महिला की मौत

डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि टिहरा मल्यावर गांव में जमीनी विवाद में एक 68 वर्षीय महिला रोशनी देवी की विवादित परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना घुमारवीं पुलिस थाना के तहत आती ग्राम पंचायत मल्यावर के टिहरा गांव की है। मृतक महिला के बेटे सुखदेव का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने जेसीबी से उनका रास्ता उखाड़ दिया और पेड़ गिरा दिए। जब उसकी मां उन्हें यह सब करने से रोकने गई तो उन्होंने जेसीबी की बकेट से मेरी मां को धक्का मार दिया जिससे मेरी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटे का आरोप है कि जब वह अपनी मां को अस्पताल ले जाने लगे तो आरोपियों ने उनका रास्ता रोक दिया, जिससे वह समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाए और उनकी मां की मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें : एक्शन मोड में आए CM सुक्खू- बारिश से मची तबाही पर बुलाई समीक्षा बैठक, दिए बड़े निर्देश

बेटे का आरोप मां को जेसीबी की बकेट से मारा धक्का

जानकारी के अनुसार टिहरा गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। गुरुवार दोपहर के समय एक पक्ष ने विवादित जमीन पर जेसीबी से काम करवाना शुरू कर दिया। जेसीबी की आवाज सुन कर रोशनी देवी मौके पर पहुंची। इस दौरान जेसीबी मशीन ने एक पेड़ को गिरा दिया। रोशनी देवी इस पेड़ की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि बेटे का आरोप है कि उसकी मां को जानबूझ कर जेसीबी की बकेट से धक्का मारा गया था। घायल रोशनी देवी को परिजन सिविल अस्पताल घुमारवीं लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पानी का सैलाब देख जंगल की ओर भागा लवली, बताया कैसे पल भर में तबाह हुआ सब कुछ

गांव में तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात

महिला की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में तनाव की स्थित बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं महिला की मौत से गुस्साए परिजन दूसरे पक्ष की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। परिजनों ने दो टूक कहा कि जब तक आरोपियों को हिरासत में नहीं लिया जाता, वह शव नहीं लेंगे। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल का एक और जवान शहीद: एक महीने पहले ही आया था छुट्टी, पत्नी के सहारे छोड़ गया 2 बच्चे

परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग

गुस्साए परिजनों ने कीरतपुर.नेरचौक फोरलेन पर धरना प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गांव और अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। वहीं पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाया और किसी तरह से जाम को खुलवाया। डीएसपी चंद्र पाल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख