#अपराध
October 6, 2025
हिमाचल: MBBS छात्रा को होटल में ले जाकर युवक ने की नीचता, वीडियो भी बनाया
युवक ने शादी का झांसा देकर मिलने बुलाई थी युवती
शेयर करें:

बिलासपुर। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में आए दिन युवतियों की इज्जत तार तार हो रही है। शातिर युवक कभी झूठे प्यार के जाल में फांस कर तो कभी शादी का वादा कर इन युवतियों की जिंदगी से खेल रहे हैं। इसी तरह का एक सनसनीखेज मामला अब हिमाचल के बिलासपुर जिला से सामने आया है। यहां एमबीबीएस कर रही छात्रा के साथ युवक ने दुष्कर्म किया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला से सामने आया है। पीड़ित युवती एम्स बिलासपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। युवती का आरोप है कि एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं युवक ने उसके दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और अब वह उसे लगातार धमकियां दे रहा है।
यह भी पढ़ें : पति-भाई के साथ हिमाचल घूमने आई थी महिला, अब देह लेकर लौटेंगे मुंबई; टैंकर से टकराई थी बाइक
युवती ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है और न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस थाना सदन में युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार पुलिस मामला दर्ज कर आगामी जांच में जुट गई है। नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: अंडरग्राउंड चल रहे SDM को हाईकोर्ट से मिली राहत, पीड़िता से भी हो चुका है समझौता
पुलिस को सौंपी शिकायत में बाहरी राज्य की रहने वाली युवती ने बताया कि वह एम्स बिलासपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के एक युवक से उसकी जान पहचान हो गई थी। युवक ने उससे शादी की बात कही थी। करीब दो माह पहले युवक ने उसे चंडीगढ़ बुलाया था।
यह भी पढ़ें : कौन होगा हिमाचल कांग्रेस का नया हेड... आज हो जाएगा फैसला ! रजनी पाटिल ने दिल्ली बुलाए सीएम सुक्खू
चंडीगढ़ में जब वह उससे मिलने पहुंची तो युवक उसे एक होटल में ले गया और वहां पर उसकी रजामंदी के बिना शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवक ने उसका एक वीडियो भी बना लिया। अब यह युवक उसे वीडियो दिखाकर धमकियां दे रहा है। युवती की शिकायत को लेकर डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि इस शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।