राजनीति

#अपराध

October 17, 2025

हिमाचल: बाइक पर 4 युवक, ना हेलमेट ना लाइसेंस.. पुलिस ने किया ऐसा चालान, दोबारा नहीं करेंगे गलती

मौके पर ही कटा मोटा चालान

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Traffic Violation

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना ज़िले में यातायात नियमों की अनदेखी चार युवकों को भारी पड़ गई। एक ही मोटरसाइकिल पर चार लोगों के सवार होकर घूमने का नतीजा यह हुआ कि पुलिस ने उनका मोटा चालान काट दिया और मामला न्यायालय में भेज दिया।

पुलिस देख भगाई बाइक

जानकारी के अनुसार, जिला ऊना के तहत आते भंजाल क्षेत्र में यातायात पुलिस की टीम ने नाकाबंदी कर जांच अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने एक बाइक को देखा, जिस पर चार युवक सवार थे।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने होशियार सिंह को नहीं दी पेंशन, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार; पूछा- क्यों नहीं हुआ भुगतान

 

जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने तुरंत पीछा कर कुछ दूरी पर ही उन्हें रोक लिया।

मौके पर कटा मोटा चालान

जांच में सामने आया कि न तो बाइक चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही उसने हेलमेट पहना हुआ था। इसके अलावा बाइक पर तीन अतिरिक्त सवारियां बैठी थीं, जो कि यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन है। पुलिस ने मौके पर ही 9,000 रुपये का चालान काटा और पूरा मामला न्यायालय में भेज दिया।

 

यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे पेंशनर, डीए चोर गद्दी छोड़ के लगाए नारे

ट्रैफिक इंचार्ज की अपील

यातायात प्रभारी अंब यशपाल ने बताया कि, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है, इसलिए वाहन चालक हमेशा हेलमेट पहनें, अपने दस्तावेज पूरे रखें और तय संख्या से अधिक लोगों को सवारी न कराएं।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का व्यवस्था परिवर्तन! अब साल में दो बार होंगी दिव्यांगजनों की भर्ती, नियमों में बदलाव

 

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति लापरवाही से वाहन चलाता है या ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करता है तो पुलिस कठोर कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख