#अपराध

September 18, 2025

हिमाचल में प्रतिबंधित कैप्सूल सप्लाई करने आया हरियाणा का तस्कर धरा, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पुलिस को आरोपी के पास मिले 360 प्रतिबंधित कैप्सूल

शेयर करें:

Sirmaur Drug News

नाहन। हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में नशे के खिलाफ छेड़ी गई जंग में एक और बड़ी सफलता पुलिस के हाथ लगी है। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल में पुलिस की डिटेक्शन सैल ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशे के कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बातापुल क्षेत्र के पास की गई, जहां संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त तेज की थी।

360 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को रोका और जब उसकी जांच की गई तो उसके कब्जे से 360 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ करने पर युवक इस नशे की खेप से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज] लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर पाया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दयाल सिंह (36 वर्ष) निवासी गांव नाचरो, तहसील व जिला यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : आपदा से घिरे हिमाचल को राम भरोसे छोड़- CM सुक्खू लंदन रवाना, पत्नी-बेटियों को भी ले गए साथ

आरोपी के नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस

पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका नेटवर्क कितना फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के 119 शिक्षक लापरवाह, प्रमोशन के 28 दिन बाद भी नहीं किया ज्वॉइन, अब निरस्त होगी पदोन्नति

हिमाचल में नशे की बढ़ती समस्या

हिमाचल प्रदेश, जो कभी अपने शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता था, अब नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के चलते एक गंभीर सामाजिक संकट से जूझ रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों खासकर पांवटा साहिब, नालागढ़ और बद्दी जैसे औद्योगिक कस्बों में नशीले पदार्थों की तस्करी और सेवन में खतरनाक बढ़ोतरी देखी जा रही है।  युवाओं में नशे की लत बढ़ने से ना केवल उनके भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लग गया है, बल्कि यह सामाजिक और पारिवारिक ताने-बाने को भी तोड़ रहा है। शिक्षण संस्थानों, ग्रामीण इलाकों और यहां तक कि धार्मिक स्थलों के पास भी नशीले पदार्थों की खपत की खबरें चिंता का विषय बन चुकी हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: विधायक जी...मेरा बच्चा बीमार है- 10 हजार भेज दो प्लीज: पैसे मिले तो खरीद लिया मोबाइल

 

सरकार और प्रशासन भले ही नशे के खिलाफ कई अभियान चला रहे हों, लेकिन जब तक समाज स्वयं इसके खिलाफ एकजुट होकर खड़ा नहीं होता, तब तक इस समस्या का जड़ से समाधान संभव नहीं। स्थानीय पंचायतों, स्कूलों और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी इस लड़ाई में भागीदार बनाना जरूरी है। पांवटा साहिब में की गई यह कार्रवाई न केवल पुलिस की सतर्कता का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि नशे का नेटवर्क हिमाचल की सरहदों तक पहुंच चुका है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख