राजनीति

#अपराध

July 3, 2025

हिमाचल में डीलरशिप के नाम पर धोखाधड़ी, 10 लाख रुपए गंवाने के बाद शख्स को आया होश

पुलिस के पास पहुंचा मामला, आरोपी फरार

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Una Fraud  News

ऊना। हिमाचल प्रदेश में धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शातिर कभी नौकरी का झांसा, कभी पैसे डबल करने से लेकर कई तरह के झांसे देकर प्रदेश की भोली भाली जनता को लूट रही है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के ऊना जिला से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को डीलरशिप देने के नाम पर 10 लाख की ठगी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

मामला ऊना जिला के हरोली उपमंडल से सामने आया है। यहां पीड़ित देवेंद्र कुमार ने पुलिस थाना में उसके साथ हुई 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित देवेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने शिमला निवासी रजत नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जो वर्तमान में फरार बताया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : बिजली महादेव की देववाणी को दरकिनार कर रोपवे का काम शुरू- लोगों का गुस्सा फूटा, जमकर हो रहा विरोध

आरोपी ने खुद को बताया था कंपनी का प्रतिनिधि

पीड़ित देवेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि लगभग दो महीने पहले उनकी मुलाकात शिमला जिले के फागू में रजत नामक युवक से हुई थी। रजत ने खुद को मेसर्स अनसेफ हेल्थकेयर एंड हाइजीन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी का अधिकृत प्रतिनिधि बताया और हिमाचल प्रदेश में मदर सुपर डीलरशिप देने का प्रस्ताव रखा।

समझौते पर पत्नी से करवाए साइन

रजत की बातों पर भरोसा कर देवेंद्र ने डीलरशिप लेने में रुचि दिखाई। इसके बाद आरोपी ने एक दस्तावेजी समझौता तैयार करवा कर देवेंद्र की पत्नी से उस पर हस्ताक्षर करवा लिए। आरोपी ने विश्वास दिलाया कि समझौते के बाद कंपनी का अधिकृत मदर सुपर डीलर देवेंद्र बन जाएगा और उन्हें राज्यभर में उत्पाद वितरित करने का अधिकार मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें : सरकारी बैंक के सर्विस मैनेजर ने लांघी सीमाएं, दो महिला कर्मियों से करता था नीचता

किस्तों में दिए 10 लाख रुपए

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी रजत ने अपने कुछ साथियों की मदद से अलग.अलग किस्तों में देवेंद्र कुमार से कुल 10 लाख रुपए वसूले। आरोपियों ने यह रकम अलग.अलग खातों में जमा करवाई और कई बार नकद भी ली गई। डीएसपी के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और ठगी से संबंधित साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। फिलहाल मुख्य आरोपी रजत फरार चल रहा हैए जिसकी तलाश में पुलिस टीमों को शिमला व अन्य संभावित ठिकानों पर रवाना किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : बिजली महादेव की देववाणी को दरकिनार कर रोपवे का काम शुरू- लोगों का गुस्सा फूटा, जमकर हो रहा विरोध

आम जनता को चेतावनी

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की आर्थिक या व्यावसायिक डील करने से पहले संबंधित कंपनी की वैधता और आरोपी की पृष्ठभूमि की पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें। ऐसे मामलों में जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख