#अपराध

February 21, 2026

हिमाचल घूमने आए विदेशी पर्यटक की होटल में मिली देह, स्टाफ बोला - पी थी शराब

पुलिस ने देह कब्जे में लेकर होटल के कमरे को किया सील

शेयर करें:

shimla Hotel touriost

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों के अलावा विदेशों से भी लोग घूमने के लिए आते हैं। लेकिन कई बार इन पर्यटकों के साथ कुछ ऐसा हो जाता है कि उनकी जान तक चली जाती है। ऐसा ही कुछ हिमाचल की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां के एक होटल में ठहरे विदेशी पर्यटक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पर्यटक ने शराब का सेवन किया था। 

होटल के कमरे में विदेशी का शव

मिली जानकारी के अनुसार मामला राजधानी शिमला के लोअर कैथू स्थित एक होटल का है। इस होटल के कमरा नंबर 103 में एक ब्रिटिश नागरिक ठहरा हुआ था। बीती रात को अचानक उसका संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कमरे को सील कर दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में युवक की बेरहमी से ह*त्या, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की उठाई थी आवाज

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात करीब 12 बजे कैथू निवासी सूर्यवंशी नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि होटल में ठहरा एक विदेश नागरिक कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत विदेशी नागारिक को आईजीएमसी शिमला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की धरती से जेपी नड्डा ने देश को दी बड़ी सौगात, लॉन्च की स्वदेशी "टीडी" वैक्सीन; जानें इसके फायदे

पर्यटक ने किया था शराब का सेवन

पुलिस को दी जानकरी में होटल स्टाफ ने बताया कि 86 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक बैरी एल्विन मॉस यूके निवासी होटल के कमरा नंबर 103 में ठहरा हुआ था। स्टाफ के अनुसार उसने शराब का सेवन किया था। रात को जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो स्टाफ ने दरवाजा खोल कर कमरे में प्रवेश किया। अंदर देखा तो पर्यटक फर्श पर गिरा पड़ा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कार में जा रहा था शिक्षक, अचानक सड़क से 50 फीट नीचे खाई में जा गिरी, उड़े परखच्चे

यूके दूतावास को दी जानकारी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने होटल के कमरे को भी सील कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। इस सबंध में पुलिस यूके दूतावास से पत्राचार कर रही है। पुलिस के अनुसार यूके दूतावास से जवाब आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख