#अपराध

March 25, 2025

हिमाचल: घर से मजदूरी करने निकला शख्स, रास्ते में पी ली शराब; थम गई सांसें 

शराब का आदी था व्यक्ति, मजदुरी कर पालता था परिवार

शेयर करें:

himachal chamba crime

चंबा। हिमाचल प्रदेश में आए दिन लोगों की मौत हो रही है। कभी चिट्टे की ओवरडोज से तो कभी शराब के अधिक सेवन से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के चंबा जिला से सामने आया है। यहां घर से मजदूरी के लिए निकले शख्स ने रास्ते में शराब का सेवन कर लिया। जिसके चलते व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

चंबा के चुराह से सामने आया मामला

मिली जानकारी के अनुसार चंबा तीसा मार्ग पर कंदला के पास एक पिकअप गाड़ी में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पाया गया। जब व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान 48 वर्षीय संत राम पुत्र कर्म चंद निवासी गांव झज्जाकोठी, तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है। व्यक्ति घर से मजदूरी करने के लिए निकला था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पंचायत सचिव की दबंगई, ऑफिस में घुस कर SDM पर ही बोल दिया धावा

घर से मजदूरी करने निकला था

बताया जा रहा है कि सोमवार को संतराम अपने एक रिश्तेदार के साथ मजदूरी करने के लिए घर से निकला, लेकिन रास्ते में उसने शराब का सेवन कर लिया। जिसके चलते वह अपने कार्यस्थल पर भी नहीं पहुंचा। जिस पिकअप गाड़ी में संतराम जा रहा था। वह उसी में पड़ा रहा। काफी देर बाद जब पिकअप चालक ने संत राम को गाड़ी में ही अचेत अवस्था में देखा तो उसने इसकी सूचना नकरोड़ पुलिस चौकी को दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शाम को लापता हुआ परिवार का होनहार बेटा, सुबह डैम में मिली देह, पुलिस पर सवाल

पुलिस कर रही मामले की जांच

मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को भी सूचित किया और व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि संत राम शराब का आदी था और दिन भर नशे में डूबा रहता था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ढाबा लूटकर 3 दिन आसपास ही घूमते रहे आरोपी, पुलिस पंजाब में छानती रही खाक

 

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख