#अपराध
April 22, 2025
हिमाचल के सोनू गैंग का किंग गिरफ्तार: 34 गुर्गे सलाखों के पीछे- जानिए कौन है मास्टरमाइंड
मंडी, कुल्लू और पंजाब तक फैला था नेटवर्क,
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला स्थित रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने चिट्टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क के मास्टरमाइंड लाकपा दोर्जे को मनाली के गांव रांगड़ी से गिरफ्तार कर लिया है।
नेपाल मूल का लाकपा हिमाचल के कुख्यात सोनू, अटवाल और आशा चिट्टा गिरोह का मुख्य सरगना था। वह पिछले कई वर्षों से कुल्लू के मनाली में रहकर इस पूरे नशा तंत्र को संचालित कर रहा था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: 16 साल बाद जिंदा लौटा फौजी जवान, पत्नी ने रची थी साजिश- यहां जानिए घर वापसी की कहानी
इस पूरे मामले की जड़ें 3 मार्च 2025 से जुड़ी हैं, जब करसोग के शलोवा गांव में रहने वाले एक दंपती — 32 वर्षीय सोहल लाल और उसकी 25 वर्षीय पत्नी गीता श्रेष्ठ — को रामपुर पुलिस ने 26.68 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए, जिससे हिमाचल के शिमला, मंडी, कुल्लू और पंजाब तक फैले इस तस्करी रैकेट की परतें खुलती चली गईं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में दो दिन खिलेगी धूप, फिर लौटेगी बारिश- किस जिला में ओले की आशंका, यहां जानिए
गिरोह की गिरफ्तार सदस्य आशा देवी से पूछताछ में पुलिस को बैंक लेन-देन की जानकारी मिली। जब बैंक खातों की पड़ताल की गई, तो आशा के खातों से लाखों रुपये का लेन-देन नेपाल मूल के लाकपा दोर्जे से जुड़ा मिला। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने मनाली पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बोलेरो में ठूंस-ठूंस कर भरे थे 26 लोग, गहरी खाई में गिरी; चीखों से दहल उठा क्षेत्र
रामपुर डीएसपी नरेश शर्मा के अनुसार, अब तक इस गिरोह से जुड़ी 34 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इनमें तीन महिलाएं और दो पंजाब निवासी आरोपी भी शामिल हैं। पूछताछ में पता चला है कि लाकपा दोर्जे पिछले लंबे समय से मंडी, कुल्लू और शिमला में चिट्टा बेचने का नेटवर्क चला रहा था।