राजनीति

#विविध

April 22, 2025

हिमाचल में दो दिन खिलेगी धूप, फिर लौटेगी बारिश- किस जिला में ओले की आशंका, यहां जानिए

सेब और सब्जियों की फसल को पहले ही हो चुका है भारी नुकसान

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

weather forecast

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन मौसम कुछ राहत दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल यानी 22 व 23 अप्रैल को अधिकतर मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी जरूर हो सकती है, लेकिन पूरे प्रदेश में धूप खिली रहेगी।

24-25 अप्रैल से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर

परसों यानी 24 अप्रैल से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है। इससे 24 और 25 अप्रैल को प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है। 26 और 27 अप्रैल को यह असर मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी दिखेगा। मौसम विभाग के इस अलर्ट ने एक बार फिर किसानों और बागवानों की नींद उड़ा दी है।

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल: 16 साल बाद जिंदा लौटा फौजी जवान, पत्नी ने रची थी साजिश- यहां जानिए घर वापसी की कहानी

ओलावृष्टि और बर्फबारी से सेब की फ्लावरिंग प्रभावित  

बीते कुछ दिनों में शिमला, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, हमीरपुर, ऊना और चंबा जैसे जिलों में ओलावृष्टि ने सेब, टमाटर, मटर, प्लम और खुमानी की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। खासकर सेब की फ्लावरिंग इस समय बेहद संवेदनशील स्थिति में है। बर्फबारी के चलते तापमान गिरने से यह प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

तापमान गिरा तो ठहर गई उम्मीदें  

सेब की अच्छी फसल के लिए 14 से 20 डिग्री सेल्सियस तापमान जरूरी होता है, लेकिन बर्फबारी के बाद कई ऊंचे क्षेत्रों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर जैसे क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ठंड का दौर और तेज हो गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बोलेरो में ठूंस-ठूंस कर भरे थे 26 लोग, गहरी खाई में गिरी; चीखों से दहल उठा क्षेत्र

जमकर गिरा तापमान, चंबा सबसे ज्यादा प्रभावित  

  1. बीते 4-5 दिनों में तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया।  
  2. चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 12.7 डिग्री नीचे गिरकर 22.5 डिग्री सेल्सियस रह गया।
  3. मनाली में पारा 8.3 डिग्री नीचे आकर 14.2 डिग्री पर पहुंच गया।  
  4. केलांग का तापमान 7.7 डिग्री और  
  5. भुंतर का 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख