#अपराध

April 21, 2025

हिमाचल : बोलेरो में ठूंस-ठूंस कर भरे थे 26 लोग, गहरी खाई में गिरी; चीखों से दहल उठा क्षेत्र

एक महिला ने त्यागे प्राण, कई पहुंचे अस्पताल

शेयर करें:

Shimla Rohru bolero

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला के रोहड़ू में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक बोलेरो कैंपर गहरी खाई में गिर गई है। हादसे के समय बोलरो में 26 लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं अन्य लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। जिन्हंे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला।

शिमला के रोहड़ू में हुआ हादसा

यह हादसा उपमंडल रोहड़ू के दुर्गम क्षेत्र डोडर क्वार में आज सोमवार दोपहर के समय करीब सवा 11 बजे के आसपास हुआ है। बोलरो कैंपर (एचपी 10A-6385) में 26 लोग सवार थे। यह सभी डोडर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जब गाड़ी डोडरा से गोसंगों पुल की ओर जा रही थी। तभी चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित वाहन सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में स्कूटी पर घूम रहे थे हरियाणवी छोरे, पुलिस को हुआ शक- जेब मिली चिट्टे की पुड़िया

घायलों की चीख पुकार सुन दौड़े लोग

हादसे के बाद घटनास्थल पर सवारियों की चीख पुकार मच गई। जिसे सुन कर स्थानीय लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और पुलिस को भी सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही चिड़गांव पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को खाई से निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : एक बाइक पर सवार थे 3 दोस्त, हो गई अनहोनी; 22 साल के युवक की थम गई सांसें

एक महिला की मौके पर मौत

मृतक महिला की पहचान 38 वर्षीय शाना देवी पत्नी कमल चंद निवासी गांव डोडरा क्वार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है वह रोहड़ू उपमंडल का सबसे अधिक दुर्गम माना जाता है, यहां की सड़कें काफी संकरी और खतरनाक हैं। यहां पर एक छोटी सी लगती हादसे का कारण बन जाती है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में तेज रफ्तार कार सवार ने उड़ाया बुजुर्ग, सड़क पार कर रहा था बेचारा


पुलिस ने इस हादसे में जान गंवाने वाली महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में बोलेरो में क्षमता से अधिक सवारियां भरने की बात सामने आई है। जिससे वाहन असंतुलित हो गया और खाई में गिर गया। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पैसों के लालच में अंधी हुई कलयुगी मां, 1.70 लाख में बेच दी 2 माह की मासूम बेटी

 

रोहड़ू के डीएसपी प्रणव ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है तथा हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख