#अपराध

October 13, 2025

हिमाचल : झगड़ा खत्म कराने गए थे डॉक्टर साहब, तीन युवकों ने फोड़ दिया उनका ही सिर

चचेरे भाई के साथ लड़-झगड़ रहे थे तीनों युवक

शेयर करें:

DOCTOR HOSPITAL ADMIT UNA HIMACHAL POLICE

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से लड़ाई-झगड़े का एक मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके के लोगों को हिला कर रख दिया है। यहां पर तीन अज्ञात युवकों ने एक डॉक्टर पर जानलेवा हमला किया है।

डॉक्टर पर जानलेवा हमला

बताया जा रहा है कि बसदेहड़ा गांव में तीन अज्ञात युवकों ने बीती रात स्थानीय डॉक्टर धीरज भारद्वाज पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING : एक और बस पलटी, 25 लोग पहुंचे अस्पताल- जा रहे थे शादी में मिलनी करने

युवकों ने फोड़ा डॉक्टर का सिर

डॉक्टर के सिर पर किसी नुकीली वस्तु से गहरी चोट आई है, जिससे वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

घर के अंदर आई आवाज

मिली जानकारी के अनुसार, घटना थाना मैहतपुर के अंतर्गत आने वाले बसदेहड़ा गांव की है। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास डॉक्टर धीरज भारद्वाज अपने घर के भीतर थे। इसी दौरान बाहर से झगड़े और ऊंची आवाजें सुनाई दीं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार ने छीन ली महिला की सांसें, मारी थी जोरदार टक्कर

चाचा के बेटे की हो रही थी बहस

जब वे बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि तीन युवक उनके चाचा के बेटे आकाश भारद्वाज से किसी बात को लेकर बहस कर रहे थे। उन्होंने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन तभी युवकों ने अचानक डॉक्टर पर हमला कर दिया।

नुकीली वस्तु से किया हमला

डॉक्टर के अनुसार, हमलावरों में से एक युवक ने नुकीली वस्तु से उनके सिर पर जोरदार वार किया, जिससे वे वहीं गिर पड़े और खून बहने लगा। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल डॉक्टर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें : वीरभद्र सिंह: छह दशक का अद्भुत राजनीतिक सफर, जिसने बदली हिमाचल की तकदीर

पुलिस के कब्जे में स्कूटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से एक स्कूटी को कब्जे में लिया है, जो कथित रूप से हमलावरों की बताई जा रही है। फिलहाल स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

CCTV खंगाल रही पुलिस

ASP ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि डॉक्टर की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों की CCTV फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख