#अपराध
March 19, 2026
BREAKING: हिमाचल में म*र्ड..र: दो साथियों ने साथ बैठ पी शराब, फिर एक ने दूसरे की कर दी ह*त्या
कमरे में मिली व्यक्ति की देह, पास पड़े थे गिलास और खाली शराब की बोतल
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां पहले दो दोस्तों ने एक साथ बैठ कर शराब पी और उसके बाद एक दोस्त ने दूसरे की बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात कांगड़ा जिला के पंचरुची क्षेत्र से सामने आई हे। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक व्यक्ति के शरीर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर आगामी जांच में जुट गई है। वहीं फॉरेंसिंक टीम को भी साक्ष्य एकत्रित करने के लिए मौके पर बुलाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पंचरुखी क्षेत्र के अप्पर बाजार स्थित एक हार्डवेयर की दुकान की है। बताया जा रहा है कि इस दुकान में काम करने वाले दो मजदूरों ने पहले एक साथ बैठ कर शराब पी थी और उसके बाद एक ने दूसरे की हत्या कर दी। यह दोनों ही मजदूर इस हार्डवेयर की दुकान पर काम करते थे और दुकान के वेसमेंट में बने कमरे में रहते थे। मृतक के पास पुलिस को गिलास और शराब की खाली बोतल भी मिली है।
इस हत्या का खुलासा तब हुआ, जब दुकान का मालिक आज गुरुवार सुबह दुकान पहुंचा, जब उसने दोनों मजदूरों को नहीं देखा तो वह उन्हंे देखने के लिए बेसमेंट मंे गया। जब वह कमरे में में पहुंचा तो वहां का नजारा देख कर उसके होश उड़ गए। कमरे में एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसके मुंह और सिर पर गहरी चोटों के निशान थे। दुकान के मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों मजदूरों ने बुधवार रात साथ बैठकर शराब पी थी। कमरे में शराब की बोतलें और गिलास भी बरामद हुए हैं। पुलिस को शक है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।
मृतक की पहचान 50 वर्षीय नंद लाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से अपने घर से दूर रहकर हिमाचल में मजदूरी कर रहा था और हाल ही में इस दुकान पर काम शुरू किया था। इतना ही नहीं आरोपी भी इसके साथ ही काम करता था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किस हथियार से की गई। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी ने दुकान मालिक को अपना गलत पता बताया था। इससे पुलिस को शक है कि वह अपनी पहचान छिपाने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस पड़ताल में यह भी पता चला है कि दोनों के खिलाफ पहले भी अलग.अलग स्थानों पर झगड़े के मामले दर्ज रहे हैं, जिससे यह आशंका और गहरा गई है कि आपसी रंजिश या विवाद इस वारदात की वजह बन सकता है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया है और उसकी तलाश की जा रही है।