#अपराध

January 20, 2026

BREAKING हिमाचल: सैलून की आड़ में लग रही थी लड़कियों के जिस्म की बोली, ब्लै*कमेल कर...

विशेष समुदाय के लोग चला रहे थे सैलून, ट्रेनिंग के बहाने रोकते थे लड़कियां

शेयर करें:

Mandi Crime News

मंडी। हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। छोटी काशी के नाम से पहचाने जाने वाले मंडी जिला में एक सैलून की आड़ में वेश्यावृत्ति के धंधे का खुलासा हुआ है। सैलून क आड़ में विशेष समुदाय के कुछ लोग भोली भाली लड़कियों को प्रशिक्षण और रोजगार का सपना दिखाकर फंसाते थे और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल देते थे। इस घटना के उजागर होते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। 

ब्लैकमेल कर करवाते थे वेश्यावृत्ति

मामला मंडी जिला के नाचन विधानसभा क्षेत्र के धनोटू गांव से सामने आया है। यहां एक मकान मालिक की सजगता से बड़ा मामला उजागर हो गया और संभावित रूप से एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। बताया जा रहा है कि धनोटू गांव में विशेष समुदाय के कुछ लोग एक सैलून चला रहे थे। इस सैलून में बाहर से आई युवतियों को काम और ट्रेनिंग का झांसा दिया जा रहा था। 

 

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर ने नितिन नबीन को दी बधाई, मोदी - नड्डा के नेतृत्व की जमकर की सराहना

 

आरोप है कि कुछ लोग पहले उन्हें प्रशिक्षण के बहाने सैलून में रोकते और बाद में दबाव व ब्लैकमेलिंग के जरिए अनैतिक गतिविधियों में धकेलने की कोशिश करते थे। मामला उस समय सामने आया जब ट्रेनिंग के लिए आई एक युवती ने घर लौटने की इच्छा जताईए लेकिन उसे सैलून के संचालक ने जबरन रोकने का प्रयास किया।

मकान मालिक ने बचाई लड़कियां

सैलून परिसर में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की भनक लगते ही मकान मालिक ने बड़ा कदम उठाते हुए सैलून संचालकों को उन्हीं के कमरे में बंद कर दिया और लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों को मामले की सूचना दी। मकान मालिक की सतर्कता से न केवल युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका, बल्कि कथित रूप से चल रहे देह व्यापार के इस नेटवर्क की परतें भी खोल दी हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटे की फोन पर हुई बहस, कमरे में उठाया गलत कदम- लड़की की गिरफ्तारी पर अड़ा परिवार

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

घटना की जानकारी फैलते ही धनोटू और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सैलून के बाहर विरोध और नारेबाजी शुरू हो गई। ग्रामीणों का कहना था कि यदि समय रहते कार्रवाई न होती तो कई युवतियों का भविष्य बर्बाद हो सकता था। हालात बिगड़ते देख मकान मालिक और स्थानीय लोगों ने संयम दिखाते हुए संचालकों को सुरक्षित पुलिस के हवाले करने की मांग कीए ताकि कानूनण्व्यवस्था प्रभावित न हो।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सैलून संचालकों को हिरासत में लिया। पुलिस सैलून संचालकों से पूछताछ कर रही है और उनके संपर्कोंए वित्तीय लेनण्देन व पूर्व गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर निष्पक्ष जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू की दो टूक: कैबिनेट में नए लोगों को मिलेगा मौका; परफार्मेंस पर होगा फेरबदल

प्रशासन की अपील

घटना के बाद पूरे नाचन क्षेत्र में तरहण्तरह की चर्चाएं और अफवाहें फैल गई हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की है। साथ ही भरोसा दिलाया है कि इस गंभीर मामले की तह तक जाकर सच्चाई सामने लाई जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख