#अपराध

February 25, 2025

हिमाचल : झाड़ियों में पड़ी मिली कांस्टेबल की देह, चार दिन पहले ड्यूटी से हुआ था लापता

बटालियन के पास लगती झाड़ियों में पड़ा था कांस्टेबल

शेयर करें:

Kangra News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां पर सकोह बटालियन के साथ लगते जंगल में कांस्टेबल की लाश पड़ी मिली है। कांस्टबेल बीती 21 फरवरी से लापता था- परिजन और पुलिस टीम उसकी जांच में जुटे हुए थे।

लापता कांस्टेबल की मिली लाश

कांस्टेबल के परिजन उसके सही सलामत घर लौटने की प्रार्थना कर रहे थे। मगर अब उसकी लाश मिलने से पूरा परिवार सदमे में है। कांस्टेबल की ऐसे अचानक मौत हो जाने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चरस बेच रही महिला पहुंची सलाखों के पीछे, 5 लाख की खेप बरामद

ड्यूटी पर गया था कांस्टेबल

बताया जा रहा है कि बीती 21 फरवरी को दिन में ड्यूटी देने के बाद कांस्टेबल रात को कहीं लापता हो गया था। कांस्टेबल के लापता होने से सकोह बटालियन में अफरा-तफरी का माहौल था। अभी तक कांस्टेबल की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक की पहचान हरीश शर्मा के रूप में हुई है- जो कि खरोह पंचायत, चिंतपूर्णी (ऊना) का रहने वाला था।

नहीं लौटा बैरक में वापस

जानकारी देते हुए सेकंड IRBN सकोह के कमाडेंट डॉ. खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि 21 फरवरी को ड्यूटी देने के बाद कांस्टेबल हरीश शर्मा रात को अपनी बैरक में नहीं पहुंचा। ऐसे में उसके साथ रहने वाले पुलिस जवानों ने बटालियन में इस बाबत सूचना दी। साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच हरीश के लापता होने की सूचना उसके परिवार को भी दे दी गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक दिन बाद यहां लगेगा रोजगार मेला, सिलेक्ट होने पर 25 हजार तक मिलेगी सैलरी

झाड़ियों में पड़ी मिली लाश

हरीश के ढूंढने के लिए पुलिस टीम ने उसकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस की और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली। हरीश की बटालियन के साथ लगते जंगल में तलाश की गई। मगर उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। इसी बीच आज सुबह हरीश का शव बटालियन के साथ लगती झाड़ियों में पड़ा मिला है।

 

शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि अंधेरा होने का कारण हरीश झाड़ियों में गिर गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि, अभी मौत के असली कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जिस घर सजनी थी बेटी की डोली, वहीं से उठी पिता की अर्थी- सदमे में परिवार

कैसे हुई कांस्टेबल कीम मौत?

मामले की पुष्टि करते हुए SP कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस टीम ने मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम ने परिजनों और मौके पर मौजूद लोगों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख