#अपराध

October 3, 2025

हिमाचल: बीजेपी MLA पर लगे मा*रपी*ट के आरोप, शख्स ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत

विधायक सहित छह लोगों के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

शेयर करें:

BJP MLA Complaint

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जनता के प्रतिनिधि पर झगड़ा करने, अभद्र व्यवहार करने और मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित ने पुलिस थाना में माननीय सहित छह लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और न्याय की मांग की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

बड़सर थाना क्षेत्र का मामला

हमीरपुर जिले के बड़सर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक शादी समारोह के दौरान हुए कथित झगड़े का मामला तूल पकड़ गया है। टिक्कर ब्राह्मणा निवासी सतपाल ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 29 सितंबर को बुम्बलु गांव में आयोजित विवाह समारोह में उनके साथ अभद्र व्यवहार और झगड़ा किया गया। इस झगड़े में स्थानीय विधायक भी शामिल हैं। 

 

यह भी पढ़ें : केंद्र से सुक्खू सरकार को मिली सौगात, अब हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में मिल सकता है DA

विधायक सहित छह लोगों ने की मारपीट

शिकायत के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम में एक विधायक सहित छह लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि बिना किसी उकसावे के उनसे मारपीट की गई। हालांकि, उन्होंने अपनी मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया है। पीड़ित का कहना है कि उसके साथ पहले तो इन लोगों ने झगड़ा किया और उसके बाद उसके साथ मारपीट की

गई। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शहीद की बहन के ब्याह में पहुंचे फौजी, निभाए भाई के सभी फर्ज- परिजनों के छलके आंसू

पीड़ित ने अपनी शिकायत में आरोपियों के नाम भी बताए हैं। पीड़ित के अनुसार उसके साथ लड़ाई झगड़ा और मारपीट करने में रमेश चंद उर्फ मिंटू, अनुपम शर्मा, मनोज कुमार, जगदीश, पूर्ण बहादुर और विधायक शामिल हैं।

क्या बोले एसपी भगत सिंह

एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। आरोपित व्यक्तियों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पक्षों को सुनने के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने ठुकराया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद, कारण जान चौंक जाएंगे आप

विधायक की सफाई

वहीं इस सारे मामले में जब विधायक लखनपाल से पूछा गया तो उन्होंने सीधा जवाब देने से परहेज करते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीतिक द्वेष के चलते उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इसे विपक्षी ताकतों की साज़िश करार दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ट्रक में तीन लोगों ने पी शराब, फिर एक का रस्सी से घों*ट दिया गला, झाड़ियों में फेंकी देह

स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विरोधी दलों ने इसे सत्ता पक्ष की दबंगई बताते हुए आलोचना शुरू कर दी है। वहीं, समर्थक इसे एक राजनीतिक षड्यंत्र बता रहे हैं। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हुई हैं कि आगे की कार्रवाई क्या होती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख