#अपराध

June 9, 2026

हिमाचल: महिला कर्मी से कंपनी मालिक ने कई बार की नीचता, अकेलेपन का उठाता रहा फायदा

लोकलाज और नौकरी जाने के डर से कई बार हुई नीचता का शिकार

शेयर करें:

baddi Crime News

बद्दी (सोलन)। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक शहर बद्दी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने न केवल इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि नौकरीपेशा महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक उद्योग में कार्यरत महिला कर्मचारी ने अपने ही कंपनी मालिक पर शारीरिक शोषण और धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि कंपनी मालिक ने डरा धमका कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है।

अकेलेपन और मजबूरी का फायदा उठाने का आरोप

पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार वह एक निजी उद्योग में कार्यरत थी। आरोप है कि कंपनी मालिक लंबे समय से उसके साथ अनुचित व्यवहार करता था। महिला का कहना है कि जब उसका पति अपने गृह राज्य गया हुआ था, तब आरोपी ने उसके अकेलेपन और मजबूरी का फायदा उठाया। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने कई मौकों पर उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे डराने-धमकाने का प्रयास भी किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी लगातार उसे चुप रहने के लिए दबाव बनाता रहा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बाइक-स्कूटी में हुई जोरदार टक्कर, 12 वर्षीय भांजे की आंखों के सामने मामा की मौ*त

डर और बदनामी की वजह से रही खामोश

पीड़िता का कहना है कि वह लंबे समय तक इस मामले को सार्वजनिक नहीं कर पाई। उसे अपनी नौकरी जाने का डर था और सामाजिक बदनामी की चिंता भी लगातार परेशान करती रही। इसी वजह से वह काफी समय तक मानसिक दबाव में रही और किसी के सामने अपनी पीड़ा नहीं रख सकी। हालांकि बाद में उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस के पास पहुंचने का फैसला लिया और पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 30 वर्षीय युवक ने BBMB नहर में लगा दी छलांग !, एक दिन पहले घर से हुआ था गायब

महिला ने जताया जान का खतरा

शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उसका कहना है कि आरोपी प्रभावशाली व्यक्ति है और उसे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। ऐसे में उसने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू चले दिल्ली, PM मोदी के टेबल पर रखेंगे हिमाचल की 4 बड़ी मांगें; बदलेगी सूबे की तकदीर?

मामला दर्ज होने के बाद फरार होने का आरोप

सूत्रों के अनुसार शिकायत दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी उद्योगपति बद्दी छोड़कर चला गया। पुलिस को सूचना मिली है कि आरोपी प्रदेश से बाहर छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है और विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख