#अपराध

February 12, 2026

पंजाब से हिमाचल सप्लाई हो रहा था 'माल', पुलिस ने धरे पांच तस्कर- ढेर सारा चिट्टा भी किया बरामद

सलाखों के पीछे बैठे गुर्गों ने बताए युवकों के ठिकाने

शेयर करें:

CHITTA SMUGGLERS ARRESTED SHIMLA POLICE HIMACHAL

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब केवल छोटे स्तर की बरामदगी तक सीमित नहीं रह गई है। पुलिस ने संगठित नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचना शुरू कर दिया है।

हिमाचल पुलिस का बड़ा एक्शन

हाल ही में हुई कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि चिट्टे का कारोबार बाहरी राज्यों से जुड़कर स्थानीय स्तर पर गहरी पैठ बना रहा था। पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच के चलते अब इस नेटवर्क की कई अहम कड़ियां सामने आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : कैंसर मरीज को मिला नया जीवन, डॉक्टरों ने बाहर निकाला महिला का पेट- 6 घंटे चली सर्जरी

तस्करों से मिला ढेर सारा चिट्टा

कुछ दिन पहले रोहड़ू के मेहंदली पुल के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को शक के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 83 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब निवासी जशनदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह के रूप में हुई।

पहले पकड़े गए दो तस्कर

प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह खेप शिमला जिला में सप्लाई की जानी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और गहन पूछताछ शुरू की। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम सुराग दिए, जिसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : घर में गूंजनी थी किलकारी, उठी गर्भवती महिला की अर्थी- डिलीवरी को बचे थे सिर्फ 3 महीने

कैसे खुली नेटवर्क की पोल?

गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने आरोपियों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), व्हाट्सऐप चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से जांच की। साथ ही बैंक खातों और संदिग्ध लेन-देन की भी पड़ताल की गई। वित्तीय ट्रांजैक्शन के जरिए यह पता चला कि नशे की सप्लाई में स्थानीय स्तर पर भी कुछ युवक सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

पंजाब से हिमाचल सप्लाई

जांच में यह भी सामने आया कि पंजाब के तस्करों और शिमला के युवकों के बीच लगातार संपर्क था। चिट्टे की खेप मंगवाने, उसे छोटे हिस्सों में बांटने और आगे सप्लाई करने की पूरी श्रृंखला सुनियोजित तरीके से संचालित की जा रही थी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में घने कोहरे का येलो अलर्ट : कब होगी बारिश-बर्फबारी? यहां जानें मौसम अपडेट

पुलिस को मिली लीड

डिजिटल और वित्तीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन स्थानीय युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी चिड़गांव, शिमला के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-

  • आशीष चौहान निवासी खशधार
  • नवीन शिट्टा निवासी गोक्सवारी
  • दीवान चंद निवासी सुंधा

CHITTA SMUGGLERS

यह भी पढ़ें: हिमाचल : गंभीर बीमारी से जूझ रही थी महिला, कुछ घंटे चली बड़ी सर्जरी- डॉक्टरों ने पेट से निकाली एक KG...

कैसै ढूंढते थे ग्राहक?

पुलिस का कहना है कि ये युवक बाहरी राज्यों के तस्करों के सीधे संपर्क में थे और शिमला जिला में चिट्टे की सप्लाई को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ये आरोपी स्थानीय स्तर पर ग्राहकों से संपर्क रखते थे और खेप आने के बाद उसे छोटे-छोटे पैकेटों में बांटकर बेचते थे। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।

और हो सकती हैं गिरफ्तारियां

मामले की पुष्टि करते हुए SP शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस की अभियान लगातार जारी है। नशा तस्करी से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उम्मीद है कि मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख