राजनीति

#अपराध

February 12, 2026

हिमाचल : घर में गूंजनी थी किलकारी, उठी गर्भवती महिला की अर्थी- डिलीवरी को बचे थे सिर्फ 3 महीने

6 महीने की गर्भवती का निधन- सदमे में परिवार

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

6 MONTHS PREGNANT WOMEN SIRMAUR HIMACHAL POLICE

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में घटी एक हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। पांवटा साहिब उपमंडल में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

 गर्भवती महिला की मौत

बताया जा रहा है कि महिला 6 माह की गर्भवती थी। महिला की अचानक हुई मौत के बाद उसका पूरा परिवार स्तब्ध है। महिला पहले से दो बेटों की मां थी और परिवार तीसरे बच्चे के आगमन की तैयारी में था। मगर सारी खुशियां मातम में पसर गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल सरकार की कैबिनेट बैठक आज : RDG, बजट समते कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, जानें विस्तार से

6 माह की थी गर्भवती

मामला पांवटा साहिब के कोटड़ी ब्यास गांव का है। परिजनों ने बताया कि महिला 6 महीने की गर्भवती थी। उसे एक दिन पहले से सीने में दर्द की शिकायत हो रही थी। शुरुआत में इसे सामान्य दर्द समझकर घरेलू उपचार किया गया। 

अस्पताल भी नहीं पहुंची

हालांकि समय बीतने के साथ उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। जब हालत ज्यादा खराब हुई तो परिवारजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लेकर रवाना हुए। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : गंभीर बीमारी से जूझ रही थी महिला, कुछ घंटे चली बड़ी सर्जरी- डॉक्टरों ने पेट से निकाली एक KG...

नहीं बच पाया शिशु

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना में गर्भ में पल रहे छह माह के शिशु की भी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके।

क्या हुआ महिला को?

अस्पताल की इंचार्ज डॉ. सुधी गुप्ता ने बताया कि महिला को मृत अवस्था में लाया गया था। प्राथमिक तौर पर हृदयाघात की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। चिकित्सकों का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान सीने में दर्द या असामान्य लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते अस्पताल में जांच करवाना अत्यंत जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में घने कोहरे का येलो अलर्ट : कब होगी बारिश-बर्फबारी? यहां जानें मौसम अपडेट

परिवार में शोक की लहर

इस घटना के बाद कोटड़ी ब्यास गांव में गहरा शोक है। परिवार पर अचानक टूटी इस विपदा से रिश्तेदार और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। दो छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठने से माहौल और भी भावुक हो गया है। फिलहाल सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे स्पष्ट हो सके कि आखिर इस दुखद घटना के पीछे असली वजह क्या रही। पुलिस मामले की औपचारिक जांच में जुटी है।

 

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। मगर मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख