#अपराध

December 25, 2025

हिमाचल में सफेद जह*र सप्लाई करने आया था पंजाब का तस्कर : ग्राहक से पहले पहुंच गई पुलिस

हिमाचल में बाहरी राज्य के नशा तस्कर काफी सक्रिय हो गए हैं।

शेयर करें:

Himachal Police Chitta Smugglers

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ वर्षों के दौरान चिट्टा तस्करी का प्रचलन लगातार बढ़ता जा रहा है और यह राज्य के लिए एक गंभीर सामाजिक चुनौती बन चुका है। राज्य के कई जिले, खासकर सीमावर्ती और राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े क्षेत्र, चिट्टा तस्करों के लिए आसान ठिकाने बनते जा रहे हैं।

हिमाचल में बढ़ रही चिट्टा तस्करी

फोरलेन, हाईवे और बस अड्डों जैसे सार्वजनिक स्थानों का इस्तेमाल नशे की सप्लाई के लिए किया जा रहा है। तस्कर छोटे-छोटे नेटवर्क बनाकर युवाओं को मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। ताजा मामला कांगड़ा जिले से सामने आया है- जहां पुलिस टीम ने चिट्टे की खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मर्चेंट नेवी में अफसर बना गांव का बेटा, 10वीं-12वीं में भी किया था टॉप- परिवार भावुक

चिट्टे संग युवक अरेस्ट

जानकारी के अनुसार, बीती रात पुलिस टीम गश्त पर थी। पुलिस टीम को एक युवक के नशा तस्करी में संलिप्त होने की गुप्त सूचना मिली। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शाहपुर के पास सरनु इलाके में दबिश देकर एक युवक को जांच के लिए रोका।

युवक के उड़े होश

पुलिस टीम को अपने सामने देखकर युवक के चेहरे का रंग उड़ गया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली- तो जांच में दौरान पुलिस टीम ने उसके कब्जे से 21 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में थम जाएंगे एंबुलेंस के पहिये, आज शाम से 48 घंटे तक हड़ताल- मरीज कैसे पहुंचेंगे अस्पताल?

पंजाब का रहने वाला आरोपी

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 36 वर्षीय सुमित कुमार पुत्र दर्शन कुमार के रूप में हुई है- जो कि अमृतसर के तरनतारन रोड स्थित खालसा नगर का रहने वाला है। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कहां से लाया था खेप?

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शाहपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपी के रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हुई है- ताकि पता लगाया जा सके कि वो ये खेप कहां से लेकर आया था और आगे कहां बेचने की तैयारी में था।

यह भी पढ़ें : भगवान कृष्ण की 'मथुरा' में 16 लाख का नशा सप्लाई करने निकला था हिमाचल का तस्कर, पलवल में धरा

नशे के चपेट में युवा

विदित रहे कि, यह बेहद चिंताजनक बात है कि चिट्टा अब सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गांवों और कस्बों तक भी इसकी पहुंच बन चुकी है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। एक बार इसकी लत लगने के बाद युवक नशा पूरा करने के लिए अपराध की राह पकड़ लेते हैं, जिससे समाज में चोरी, झपटमारी और हिंसा जैसी घटनाओं में इजाफा हो रहा है।

नशा मुक्त बनेगा हिमाचल

वहीं, हिमाचल पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है और आए दिन चिट्टा तस्करों की गिरफ्तारी भी हो रही है, लेकिन केवल कार्रवाई से समस्या का समाधान संभव नहीं है। जरूरत है कि तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ा जाए और नशे के सौदागरों तक सख्ती से पहुंच बनाई जाए। इसके साथ ही नशे के आदी युवाओं के पुनर्वास, काउंसलिंग और रोजगार से जोड़ने की भी ठोस व्यवस्था होनी चाहिए।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख