#अपराध
July 16, 2025
हिमाचल पुलिस ने चिट्टे के साथ दबोचा युवक, पुल के नीचे ग्राहक का कर रहा था इंतजार
23 साल के युवक से मिला चिट्टा
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ी गई है। जिसके तहत आए दिन कई तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। बावजूद इसके नशा तस्करी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला प्रदेश के कुल्लू जिले से सामने आया है, जहां पर पुलिस टीम ने एक युवक को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भुंतर पुलिस थाने की टीम रोज की तरह आज गश्त पर थी। इसी दौरान हाथी थान फोरलेन पुल के नीचे खड़े युवक पर पुलिस टीम को शक हुआ।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की यह सड़क अजूबे से नहीं कम, लोगों के लिए खतरे की घंटी बनी दो विभागों की खींचतान
इस दौरान जब पुलिस टीम ने युवक के पास जाकर उससे पूछताछ की तो युवक कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे पाया। जिसके चलते पुलिस ने शक के आधार पर जब युवक की तलाशी की तो पुलिस टीम ने युवक से चिट्टे की एक पुड़िया बरामद की।
आरोपी युवक से तलाशी के दौरान पुलिस को उसके कब्जे से 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने चिट्टा एक लिफाफे की पुड़िया में छिपाया हुआ था।
यह भी पढ़ें : सेब से लदे पेड़ों पर आरी चलाने से शिक्षा मंत्री नाखुश, CM सुक्खू को याद दिलाई वीरभद्र सरकार की नीति
आरोपी की पहचान कुलदीप उम्र 23 साल के रूप में हुई है, जो कि भुंतर के हुरला गांव का रहने वाला है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के उच्च अधिकारी ने बताया कि जल्द आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। साथ ही पूछताछ कर ये पता लगाया जाएगा कि वो ये खेप कहां से लाया था और किसे बेचने वाला था।
यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर की बड़ी पहल: आपदा पीड़ितों को खाद्य सामग्री सहित गद्दे, कंबल, बर्तन के भेजे दो ट्रक
शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आरोपी युवक पुल के नीचे किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा था। मगर ग्राहक के पहुंचने से पहले पुलिस पहुंच गई और तस्कर सलाखों के पीछे पुहंच गया।