#अपराध

January 31, 2025

हिमाचल : चरस की बड़ी डील करने निकले थे दो यार, पहुंचे सलाखों के पीछे

तस्करों से मिली करीब 5 लाख की चरस

शेयर करें:

Kangra News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस आए दिन कई तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल रही है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से सामने आया है- जहां पुलिस टीम ने नशे की बड़ी खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

भारी मात्रा में चरस बरामद

पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों से भारी मात्रा में चरस बरामद की है। इस खेप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब पांच लाख बताई जा रही है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरा ट्रक, उजड़ गए दो परिवार; मची चीख-पुकार

पुलिस टीम ने लगाया था नाका

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने बीते कल जसूर के मठोली में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस टीम ने वहां से गुजर रहे दो लोगों को तलाशी के लिए रोका। पुलिस को देखकर दोनों के चेहरों का रंग उड़ गया।

मिली 2.220 किलोग्राम चरस

पुलिस टीम ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली- तो तलाशी के दौरान पुलिस टीम को उनके कब्जे से 2.220 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चरस की खेप को अपने कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल आकर दो लोगों ने खाई में फेंक दिया था युवक, हरियाणा से हुए अरेस्ट- गाड़ी भी हुई बरामद

आरोपियों की पहचान

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी चंबा के चुराह के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-

  • जगदीश
  • तेगा

शुरुआती जांच में पाया गया कि ये दोनों चरस की बड़ी डील करने आए थे। मगर बीच रास्ते में इनका पुलिस से सामने हो गया और इनका पूरा प्लान फेल हो गया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के SP नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस टीम ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही दोनों आरोपियों के कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बन रहे सूखे जैसे हालात, तापमान में भी उछाल; जानें कब होगी बारिश-बर्फबारी

बढ़ रही नशा तस्करी

हिमाचल प्रदेश अब नशा तस्करी जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहा है। हाल के वर्षों में राज्य में नशे के कारोबार में तेजी आई है, जिससे युवा वर्ग खासतौर पर प्रभावित हो रहा है। नशा तस्करी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गए हैं और लगातार तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। हिमाचल पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया है, जिसके तहत तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। बीते कुछ महीनों में पुलिस ने कई बड़े नशा तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त की है। साथ ही, पुलिस स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए भी अभियान चला रही है ताकि वे नशे के दुष्प्रभावों को समझ सकें और इस अवैध कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख