राजनीति

#अपराध

May 21, 2025

हिमाचल : कुछ दिन पहले जिस जगह से लापता हुआ था युवक, अब वहीं पर बुरी हालत में मिली देह

चंद्रभागा में बह गए थे दो युवक- एक मिल गया, दूसरा था लापता

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Chandrabhaga River

लाहौल-स्पीति। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति से एक सनसनी खबर सामने आई है। यहां पर चंद्रभागा नदी से एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। शव बेहद खराब हालत में मिला है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में लोगों में सनसनी फैली हुई है।

चंद्राभागा में मिला शव

शुरुआती जांच में पाया गया है कि शव काफी पुराना है और पानी में रहने के कारण शव की हालत खराब हो चुकी है। फिलहाल, पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : विमल नेगी केस में बड़ा खुलासा: ASI ने छुपाई पेनड्राइव, सबूतों को मिटाने की कोशिश!

दाहिने हाथ में काले रंग की डोरी

जानकारी देते हुए DSP केलांग रश्मि शर्मा ने बताया कि अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मगर उसकी पहचान करने के लिए बहुत कुछ मिला है। उन्होंने बताया कि मृतक की लंबाई लगभग 5 फीट 10 इंच है और उसके दाहिने हाथ में काले रंग की डोरी- चेन के साथ लॉकेट मिला है।

कुछ दिन पहले लापता हुआ था युवक

DSP ने बताया कि बीती 6 अप्रैल को कोकसर चौकी में समर्थ नाम के पर्यटक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि ये शव समर्थ का भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ महीना पहले झारखंड के दो पर्यटक चंद्रा नदी में बह गए थे। जिनमें से एक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया था। मगर दूसरे (समर्थ) का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कल तिरंगे में लिपटी आएगी शहीद की पार्थिव देह, पिता भी थे सेना में तैनात- मां रह गई अकेली

परिजनों को किया सूचित

गोताखोरों ने घटनास्थल से कई दूर तक के क्षेत्र को खंगाला था। गोताखोर तीन दिन तक बर्फीले पानी में तलाश करते रहे, लेकिन समर्थ का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। फिलहाल, इस शव को कब्जे में लेकर समर्थ के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। परिजनों के पुष्टि करने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि ये शव समर्थ का है या नहीं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख