राजनीति

#विविध

May 21, 2025

हिमाचल : कल तिरंगे में लिपटी आएगी शहीद की पार्थिव देह, पिता भी थे सेना में तैनात- मां रह गई अकेली

कारगिल में शहीद हुए हलूं गांव के नवीन कुमार

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Martyr Naveenn Kumar

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से आई इस खबर ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। थुरल पंचायत के हलूं गांव का 25 वर्षीय जवान नवीन कुमार कारगिल के द्रास सेक्टर में लैंडस्लाइड की चपेट में आकर शहीद हो गया। यह घटना बीती रात उस समय हुई जब नवीन ड्यूटी पर तैनात थे और अचानक भूस्खलन हो गया।

जम्मू-कश्मीर राइफल में थे तैनात

नवीन जम्मू-कश्मीर राइफल में तैनात थे और अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती हुए थे। उनके साथी जवानों ने उन्हें तुरंत ढूंढने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे से उनका पूरा गांव सदमे में है।

यह भी पढ़ें : विमल नेगी केस में बड़ा खुलासा: ASI ने छुपाई पेनड्राइव, सबूतों को मिटाने की कोशिश!

मां का था इकलौता सहारा

नवीन अपने पीछे सिर्फ मां को छोड़ गया है। उनके पिता राजमल भी सेना में सेवा दे चुके थे और हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पिता का निधन पांच साल पहले हो चुका था। नवीन की एकमात्र बहन शिवानी की शादी हो चुकी है। नवीन की अभी शादी नहीं हुई थी और वह मां के साथ ही रहते थे।

पार्थिव देह कल पहुंचेगी

शहादत की सूचना मिलते ही हलूं गांव में मातम छा गया। घर पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों का तांता लग गया है। हर कोई इस वीर जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहा है। नवीन की पार्थिव देह गुरुवार को गांव पहुंचेगी और पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी अस्पताल का बुरा हाल, मरीजों के खाने में निकला चूहे का…

विधायक विपिन सिंह परमार ने जताया शोक

शहीद जवान की खबर मिलने के बाद स्थानीय विधायक विपिन सिंह परमार ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की और गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा कि नवीन कुमार की शहादत हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व और पीड़ा दोनों का विषय है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल देने की प्रार्थना की।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख