#अपराध
October 25, 2025
हिमाचल में कॉलेज जा रही लड़की के पीछे पड़ा सिरफिरा नाई, बात ना सुनने पर गर्दन...
कॉलेज जा रही युवती पर सड़क पर हुआ हमला, गर्दन में गंभीर चोट
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के हरदासपुरा मोहल्ले की रहने वाली एक युवती पर शनिवार को चाकू से जानलेवा हमला किया गया। युवती कॉलेज जा रही थी कि उसी दौरान शहर के एक सैलून में काम करने वाला युवक, जो पंजाब का रहने वाला है, उसे परेशान करने लगा। युवती ने पहले महिला थाने का रुख किया, ताकि मामले की शिकायत दर्ज कराई जा सके।
लेकिन जैसे ही युवती महिला थाने से कुछ दूरी पर पहुंची, वही युवक भी वहाँ पहुँच गया और अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान युवती को गर्दन में गंभीर चोट लगी। युवती ने किसी तरह अपनी जान बचाई और तुरंत मदद के लिए आसपास के लोगों की सहायता ली।
मौके की सूचना मिलते ही पुलिस थाना सदर की टीम एसएचओ सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल युवती के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवती का उपचार चम्बा मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: गृह जिला में CM सुक्खू का इमोशनल शो: जनता से जाहिर की नाराजगी, कहा- जब प्रदेश साथ था..
हमले के समय युवती ने शांति और हिम्मत से अपने जीवन की रक्षा की। उसने आरोपी के चंगुल से खुद को छुड़ाया और तुरंत पुलिस से संपर्क किया। वहीं बताया जा रहा है कि युवती की हालत अब खतरे से बाहर है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 3 भाइयों की करतूत, फिल्मी स्टाइल में 5 किलो सोना चुराकर हुए फरार
घटना ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग के लिए भी सवाल खड़े कर दिए हैं कि कैसे कॉलेज जाने वाली युवती सड़क पर सुरक्षित नहीं रह सकी। पुलिस ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जा सके।