#अपराध
May 19, 2025
हिमाचल: कार चालक ने बाइक सवार को घसीटा, महिला को उड़ाया; दोनों की थम गई सांसे
टक्कर के बाद कार चालक वाहन सहित फरार
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की जान जा रही है। ज्यादातर हादसे वाहन चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तार के चलते हो रहे हैं। ऐसा ही दो मामले हिमाचल के ऊना जिला से सामने आए हैं। इन दोनों ही हादसों में एक व्यक्ति और एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों ही मामलों में कार चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पहला हादसा पुलिस थाना अंब के तहत चुरूड़ू में हुआ है। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन कुमार पुत्र हजारी लाल निवासी चुरूड़ू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम को पवन कुमार बाइक पर सवार होकर सड़क क्रास कर रहा था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: विक्रमादित्य के विभाग में फेरबदल सहित पढ़ें सभी बड़े फैसले
इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन सवार बिना रूके बाइक सहित सवार पवन को घसीटते हुए 100 से 200 मीटर दूर तक ले गया। हादसे में पवन कुमार बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर के आंगन में एक साथ सजी दादा- 2 पोतों की अ*र्थियां, 3 चि*ताओं को देख दहला क्षेत्र
बताया जा रहा है कि पीजीआई ले जाते समय पवन की रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अंब वसूधा सुद ने बताया कि पुलिस ने आज शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम की बेटी का हालचाल लेने पहुंचे सीएम सुक्खू, सियासी गर्मी में दिखी नरमी की झलक
बता दें कि इसी तरह का दूसरा हादसा अंब के कुठेड़ा खैरला में शनिवार को हुआ था। यहां एक कार की टक्कर से 60 वर्षीय प्रवासी महिला की मौत हो गई थी। मृतक महिला की पहचान विमला देवी पत्नी महिन्दर सोणी निवासी नैहरा जिला दरभंगा बिहार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम ऊना.अंब मार्ग पर यह हादसा उस समय हुआ जब विमला देवी सड़क पर पैदल जा रही थी।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा बयान, बोले-रबड़ स्टैंप नहीं..
इसी बीच एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते महिला की मौत हो गई। अंब के थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।